धनबाद विधायक राज सिन्हा को हत्या की सुपारीवाला आगाह पत्र भेजने वाली महिला का पता निकला फर्जी, तहकीकात में जुटी पुलिस

धनबाद : धनबाद विधायक राज सिन्हा को पत्र लिख कर आगाह करने वाली महिला की तलाश में हजारीबाग गयी सरायढेला पुलिस को अभी तक महिला का पता नहीं चल सका है. पुलिस का मानना है कि पत्र पर जिस महिला का नाम और पता दिया गया है, वहां इस नाम की कोई महिला नहीं रहती है. इतना ही नहीं, पत्र में दिया गया पता भी गलत है. इसके बावजूद पुलिस तहकीकात कर रही है.

Also Read: झारखंड में शुरू होगी बस सेवा, जानिए क्या है प्लान ?
धनबाद की सरायढेला पुलिस धनबाद विधायक को हत्या की सुपारी मामले में आगाह पत्र भेजनेवाली तथाकथित ज्योति सिन्हा नाम की महिला की तलाश करने के लिए स्थानीय थाना से भी मदद ले रही है. पुलिस इस मामला को लेकर हजारीबाग के प्रधान डाक घर भी गयी और वहां का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. पता लगाया जा रहा है कि विधायक को स्पीड पोस्ट करने वाला कौन है. अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं.
पत्र आने के बाद से धनबाद विधायक राज सिन्हा के साथ-साथ धनबाद पुलिस की चिंता बढ़ गयी है, लेकिन अभी तक पत्र लिखने वाली महिला का पता नहीं चलने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. पुलिस को भी लग रहा है कि विधायक को परेशान करने के लिए बेवजह कोई इस तरह की हरकत कर रहा है. इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए