ePaper

Coronavirus In Jharkhand : रांची के बाद अब धनबाद में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमितों का होगा इलाज

Updated at : 19 Sep 2020 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : रांची के बाद अब धनबाद में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमितों का होगा इलाज

Coronavirus In Jharkhand : राजधानी रांची के बाद अब धनबाद में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जायेगा. जल्द ही इसकी शुरुआत की जायेगी. इसकी तैयारी आखिरी चरण में है. पीएमसीएच स्थित ब्लड बैंक में कोरोना संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया जायेगा.

धनबाद के उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने प्लाजमा थेरेपी से उपचार को लेकर तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों और चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने प्लाज्मा थेरेपी से उपचार शुरू करने के लिए एसओपी एवं टास्क फोर्स तैयार करने को कहा है. रांची के बाद अब धनबाद में भी कोरोना संक्रमितों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से हो सकेगा. इसकी तैयारी आखिरी चरण में है. झारखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच इससे काफी उम्मीदें बढ़ी हैं.

प्लाज्मा थेरेपी से उपचार शुरू करने के लिए रांची के रिम्स में धनबाद की टीम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बताया जा रहा है कि 22 सितंबर को यह टीम ट्रेनिंग लेकर वापस धनबाद लौटेगी. ड्रग लाइसेंस टीम द्वारा अनापत्ति प्रदान करने के लिए एवं लाइसेंस जारी करने के लिए स्थल का निरीक्षण भी किया गया है. उपायुक्त ने जानकारी दी कि लाइसेंस मिलते ही पीएमसीएच के ब्लड सेंटर में प्लाज्मा डोनेट करने की प्रक्रिया एवं कोरोना संक्रमितों के लिए प्लाज्मा थेरेपी से इलाज की शुरुआत कर दी जायेगी.

Also Read: Jharkhand News : पूर्वी भारत की सबसे खूबसूरत देवघर नगर निगम की बिल्डिंग बनकर तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola