ePaper

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद लगायी फांसी

Updated at : 01 Apr 2021 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद लगायी फांसी

Delhi : देश की राजधानी दिल्ली से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां आज एक घर से पुलिस ने चार लोगों के शव बरामद किये हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को फांसी से लटका लिया.

विज्ञापन
  • डीटीसी बस का चालक था मृतक धीरज यादव

  • तीन मंजिला मकान में दूसरे तले पर रहता था परिवार

  • सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ

Delhi : देश की राजधानी दिल्ली से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां आज एक घर से पुलिस ने चार लोगों के शव बरामद किये हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को फांसी से लटका लिया.

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वो वहां पहुंच गयी है और जांच जारी है. मृतक का नाम धीरज यादव था और वह डीटीसी बस का चालक था. उसका परिवार तीन मंजिला मकान में दूसरे तले पर रहता था. निचले तले पर उसके भाई का परिवार रहता था.

सबसे नीचे धीरज यादव के माता-पिता रहते थे. वे दोनों हर सुबह धीरज यादव को जगाने के लिए ऊपर जाते थे. आज जब वे ऊपर गये तो उन्होंने देखा कि धीरज यादव का शव फंदे से लटका था और उसकी पत्नी का गला कटा हुआ था.

Also Read: अप्रैल से नहीं बदलेगी आपकी टेकहोम सैलरी, PF में भी बदलाव नहीं, सरकार ने wage code पर लिया ये बड़ा फैसला

यह दृश्य देखकर वे घबरा गये और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि धीरज यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद खुदकुशी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola