MCD Election: दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी खुदरा और थोक बाजार, 5 दिसंबर को स्कूल बंद

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Dec 2022 6:44 AM

विज्ञापन

एमसीडी के चुनाव की तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. शनिवार के अलाव सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे. सर्कुलर में कहा गया है कि लगभग 90 प्रतिशत स्कूल कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे.

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के मद्देनजर रविवार को यानी आज राष्ट्रीय राजधानी में सभी खुदरा और थोक बाजार बंद रहेंगे. इसके बारे में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज ने इसके बारे में जारकारी दी है. सीटआई के अध्यक्ष ने कहा, मार्केट यूनियनों और सीटीआई ने आपसी सहमति से बाजारों को बंद रखने का निर्णय लिया है.

दिल्ली सरकार के स्कूल भी रहेंगे बंद

एमसीडी के चुनाव की तैयारियों के लिए दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. शनिवार के अलाव सोमवार को भी स्कूल बंद रहेंगे. सर्कुलर में कहा गया है कि लगभग 90 प्रतिशत स्कूल कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे, इसलिए सभी एमसीडी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पांच दिसंबर को भी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद करने का निर्देश दिया जाता है.

Also Read: एमसीडी चुनाव 2022 : ‘ये केजरीवाल की Guarantee है, टूटेगी नहीं’, ‘आप’ का भाजपा पर जोरदार हमला

एमसीडी के सभी 250 वार्ड के लिए रविवार को मतदान

एमसीडी के सभी 250 वार्ड के लिए रविवार को मतदान होगा. जिसमें 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा. चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

Also Read: Delhi MCD: टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार के बाद दूसरे स्थान पर आती है एमसीडी, जानिए क्या है इसकी भूमिका?

7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव का परिणाम

एमसीडी चुनाव का परिणाम सात दिसंबर आयेगा. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, दिल्ली में कुल 1,45,05,358 मतदाता हैं. जिसमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर हैं.

एमसीडी चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एमसीडी चुनाव सुगम तरीके से कराने के लिए करीब 40,000 पुलिसकर्मी, 20,000 होमगार्ड और अर्द्धसैनिक तथा राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनी को तैनात किया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 68 मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है, जबकि 68 को ‘पिंक’ मतदान केंद्र बनाया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola