एमसीडी चुनाव 2022 : 'ये केजरीवाल की Guarantee है, टूटेगी नहीं', 'आप' का भाजपा पर जोरदार हमला

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Dec 2022 8:59 AM

विज्ञापन

MCD Election 2022 : एमसीडी चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है. हर पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करने की बात कह रही है इस बीच आम आदमी पार्टी (आप, AAP) ने एक के बाद एक कई ट्वीट किया और कहा कि ये केजरीवाल की Guarantee है, टूटेगी नहीं.

विज्ञापन

MCD Election 2022 : एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली की राजनीति गरम हो चली है. शुक्रवार को यानी आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप, AAP) के अलावा कांग्रेस भी अपनी जीत का दावा कर रही है. इस बीच आप ने ट्वीट करके अपने वादों को दोहराया है. पार्टी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि MCD चुनाव के तहत ‘AAP’ ने दिल्ली के 155+ क्षेत्रों में जनसंवाद किया है. 4 दिसंबर को MCD में भाजपा की सारी जमानत जब्त होगी और जनता के समर्थन से AAP की सरकार बनती नजर आएगी. MCD में ‘AAP’ सरकार आते ही जनता को 5 सालों के अंदर कूड़े के तीनों पहाड़ों से छुटकारा मिलेगा.

आप ने अपना वादा दोहराया: पार्टी ने ट्वीट किया कि…

1. अरविंद केजरीवाल की पहली गारंटी-“BJP के Cancer बांटने वाले 3 ‘कूड़े के पहाड़ों’ को ख़त्म करेंगे.” ये केजरीवाल की Guarantee है, टूटेगी नहीं.

2. केजरीवाल की दूसरी गारंटी- प्रति Lenter में पैसे की वसूली से लेकर license बनाने में हो रहे भ्रष्टाचार को करेंगे ख़त्म. ये केजरीवाल की Guarantee है, टूटेगी नहीं.

3. MCD में केजरीवाल की तीसरी गारंटी – BJP पार्किंग के पैसे वसूलती रही लेकिन कोई समाधान नहीं दिया. केजरीवाल सरकार पार्किंग की समस्या से मुक्ति दिलाएगी और स्थायी समाधान देगी.

Also Read: BJP के 10 वीडियो Vs केजरीवाल के 10 काम.. एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्म
आरडब्ल्यूए में क्या किया जाएगा बदलाव

इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदि आम आदमी पार्टी (आप) नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करती है तो दिल्ली में सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अपने ‘मिनी पार्षद’ होंगे और उन्हें चरणबद्ध तरीके से शक्तियां सौंपने का काम किया जाएगा. रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान केजरीवाल ने ये बातें कही. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी उन्हें बुनियादी न्यूनतम कोष उपलब्ध कराएगी.

आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन

यहां चर्चा कर दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए चुनाव चार दिसंबर को होना है जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी. यानी आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola