ePaper

WTC 2021 Final में धौनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, न्यूजीलैंड को हराते ही रच देंगे इतिहास

Updated at : 23 May 2021 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
WTC 2021 Final में धौनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, न्यूजीलैंड को हराते ही रच देंगे इतिहास

आईपीएल 2021 (IPL 2021) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद क्रिकेट फैन्स को सबसे अधिक इंतजार न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final) मुकाबले का है. 18 जून से 22 जून तक साउथम्पटन में आईसीसी (ICC) का यह ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया विराट कोहली की अगुआई में तीन महीने के इंग्लैंड दौरे पर दो जून को रवाना होने वाली है.

विज्ञापन

आईपीएल 2021 (IPL 2021) अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद क्रिकेट फैन्स को सबसे अधिक इंतजार न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (World Test Championship Final) मुकाबले का है. 18 जून से 22 जून तक साउथम्पटन में आईसीसी (ICC) का यह ऐतिहासिक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इसके लिए टीम इंडिया विराट कोहली की अगुआई में तीन महीने के इंग्लैंड दौरे पर दो जून को रवाना होने वाली है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही विराट तोड़ देंगे धौनी का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए विराट कोहली जैसे ही मैदान पर कप्तानी करते उतरेंगी वैसे ही भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. दरअसल भारत की ओर से सबसे अधिक 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड धौनी के नाम है. लेकिन कोहली मैदान पर उतरते ही भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली इस समय धौनी के बराबरी पर हैं.

न्यूजीलैंड को हराते ही विराट बन जाएंगे सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाले दुनिया के चौथे कप्तान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराते ही विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की सूची में चौथे नंबर पर काबिज हो जाएंगे. कोहली अब तक 60 टेस्ट में कप्तानी कर चुके हैं. जिसमें 36 में भारत ने जीत दर्ज की है जो भारतीय रिकार्ड है. न्यूजीलैंड को हराते ही कोहली वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लायड को पीछे छोड़ देंगे. लॉयड की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 74 मैच खेले जिनमें से 36 में उसने जीत हासिल की थी.

Also Read: MS Dhoni की एक्स गर्लफ्रेंड की तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल, इस हादसे ने कर दिया हमेशा के लिए अलग

ग्रीम स्मिथ के नाम कप्तान के रूप में सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड

कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैचों में जीत का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम पर है. स्मिथ की कप्तानी में अफ्रीका ने 109 मैचों में 53 जीत दर्ज की है. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर आता है, पोंटिंग ने 77 मैचों में अपनी टीम को 48 जीत दिलायी. जबकि उसके बाद स्टीव वॉ ने 57 मैचों में कप्तानी करते हुए टीम को 41 मैचों में जीत दिलायी.

ग्रीम स्मिथ के नाम पर सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड

ग्रीम स्मिथ के नाम पर सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड भी है. उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर (93 मैच), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (80), पोंटिंग (77), लायड (74). उसके बाद धौनी और कोहली का नंबर आता है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola