श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों पर मैच फिक्सिंग का लगा आरोप, आईसीसी की एंटी करप्शन इकाई करेगी जांच
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Jun 2020 1:10 PM
श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने खुलासा किया है उनके तीन तीन खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसे हुए हैं जिनकी जांच खुद आईसीसी के एंटी करप्शन की टीम कर रही है.
श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने खुलासा किया है उनके तीन तीन खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसे हुए हैं जिनकी जांच खुद आईसीसी के एंटी करप्शन की टीम कर रही है. श्रीलंका के खेल मंत्री ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि मुझे दुख है कि आजकल श्रीलंका में के खेल का अनुशासन और चरित्र टूट गया है जो दुर्भाग्य पूर्ण है.
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सफाई देते हुए कहा है कि वर्तमान टीम के कोई भी राष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हैं. ये श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी हैं जो कि फिक्सिंग में पकड़े गए हैं. जिनकी जांच आईसीसी के एंटी करप्शन इकाई को करना है. जिनकी जांच अब तक शुरू नहीं हुई है.
बता दें श्रीलंका में मैच फिक्सिंग एक अपराध की श्रेणी में आता है. जिसमें कोई भी खिलाड़ी अगर इस मामले में दोषी पाया जाता है तो उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है. श्रीलंका ऐसा करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश है.
बता दें कि श्रीलंका के एक तेज गेंदबाज शेहान मदुशंका को श्रीलंका पुलिस ने हीरोइन रखने के आरोप में पुलिस कस्टडी में रखा गया है. हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनका अनुबंध खत्म कर दिया है. इसके बारे में बात करते हुए खेल मंत्री ने बात करते हुए कहा था कि यह दुखद है कि श्रीलंका के खिलाड़ी ऐसा करते पकड़े गए हैं. देश को उनसे काफी उम्मीदें थी. बता दें इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक विकेट ले चुके हैं.
बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को पत्र लिख कर ये इच्छा जताई थी कि हमलोग भारत से टी-20 और वनडे मैच की सीरीज खेलना चाहते हैं. बीसीसीआई ने इस पर सहमति जताई है लेकिन उन्होंने कहा है कि हम इसके लिए सरकार की अनुमति लेना चाहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










