T20 World Cup: अब ये करिश्मा ही कोहली एंड कंपनी को सेमीफाइनल तक पहुंचायेगा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2021 10:01 AM
T20 World Cup 2021, India Vs New Zealand : दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया है. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता बेहद कठिन हो गया है.
T20 World Cup 2021, India Vs New Zealand: रविवार को करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हारकर विराट कोहली की टीम आइसीसी टी-20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गयी है. पहले मैच में पाकिस्तान से दस विकेट से मिली हार के बाद लगातार दूसरा मैच गंवाने से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. इसके साथ ही निवर्तमान टी-20 कप्तान कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं. कोहली इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 कप्तानी छोड़ रहे हैं, लेकिन इस हार से वनडे कप्तान के तौर पर उनके भविष्य पर भी सवाल उठेंगे.
पहले मैच की हार जहां अपमानजनक थी, तो न्यूजीलैंड से पराजय भी शर्मनाक रही. जीत के लिए 111 रन का आसान लक्ष्य कीवी टीम ने 14.3 ओवर में हासिल कर लिया. डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में 49 रन बनाये, जबकि कप्तान केन विलियम्सन 31 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गयी है. बेखौफ बल्लेबाजी टी-20 क्रिकेट की पहली शर्त है और भारत के प्रदर्शन में वह कहीं नजर नहीं आयी.
Also Read: T20 WC: पंजाब का यह गेंदबाज कोहली सेना के लिए बना काल, करो या मरो मुकाबले में दिया ना भूलने वाल जख्म
सेमीफाइनल में पहुंचना भारत के लिए अब मुश्किल, लेकिन असंभव नहीं
-
भारत को तीनों मैच जीतने होंगे. ऐसा होता है, 6 अंक होंगे. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दूसरी टीमों के बीच होने वाले मैच खास कर न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा. दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान जीते.
-
भारत को नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ बचे दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपना नेट रन न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान दोनों से बेहतर करना होगा. इस स्थिति में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से हार कर भी सेफा में पहुंच सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










