मोहम्मद सिराज के तूफान में उड़ा श्रीलंका, टीम इंडिया ने 10 विकेट से रौंदकर जीता 8वां एशिया कप खिताब

India's Mohammed Siraj celebrates the wicket of Sri Lanka's Sadeera Samarawickrama during the Asia Cup final cricket match between India and Sri Lanka in Colombo, Sri Lanka, Sunday, Sept. 17, 2023. (AP/PTI)(AP09_17_2023_000178B)
मोहम्मद सिराज ने शानदार छह विकेट की गेंदबाजी की जिससे भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया. भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया है.

एशिया कप फाइनल में भारत ने मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका को बुरी तरह हरा दिया. भारत का यह आठवां एशिया कप खिताब है. टॉस के बाद बारिश के कारण खेल देर से शुरू हुआ. पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद श्रीलंकाई टीम पूरी तरह बिखर गयी.

मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने एक ही ओवर में चार शीर्ष बल्लेबाजों को चलता किया. इसकी वजह से श्रीलंकाई टीम 50 के स्कोर पर ढेर हो गयी.

बाद में भारत ने आसानी से सातवें ओवर में बिना किसी नुकसान के यह मुकाबला जीत लिया. आश्चर्यजनक प्रदर्शन के साथ, सिराज ने श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया.मात्र सात ओवरों में 6/21 के उनके आंकड़े सनसनीखेज से कम नहीं थे.

इसी वजह से श्रीलंका इस महत्वपूर्ण खिताबी मुकाबले में 15.2 ओवरों में केवल 50 रन पर आउट हो गया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत भी नहीं की और उन्होंने ईशान किशन को शुभमन गिल के साथ भेजा.

जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया. स्टार भारतीय तेज गेंदबाज को बादल भरे मौसम में महत्वपूर्ण मूवमेंट मिला और सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा अपना विकेट गंवा बैठे. गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया, जिसे केएल राहुल ने पकड़ा.

उसके बाद मोहम्मद सिराज ने श्रीलंकाई पारी पर कहर बरपा दी. उन्होंने पारी के चौथे ओवर में एक के बाद एक चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया. सिराज वनडे में एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने. सिराज को ओवर के पहली, तीसरी, चौथी और आखिरी गेंद पर सफलता मिली.

सिराट ने पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका और धनंजय डिसिल्वा को अपना शिकार बनाया. डिसिल्वा ने सिराज को हैट्रिक पूरा करने से तो रोक दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट होने से नहीं बच सके.

सिराज ने अपने अगले ओवर में पांच विकेट लिए और चामिंडा वास की बराबरी कर ली. वह वनडे में सबसे तेज (2.4 ओवर) इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए. हार्दिक पंड्या (3/3) ने पारी के शेष तीन विकेट लिए. इसके बाद इशान (23*) और गिल (27*) को मामूली लक्ष्य का पीछा करने में कोई कठिनाई नहीं हुई.

भारत ने इस बार एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया. जिसके दौरान टीम ने सुपर चार में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 228 रनों की बड़ी जीत दर्ज की, इसके बाद नाटकीय खेल में श्रीलंका को 41 रनों से हराया.

विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज सहित अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भी टीम बांग्लादेश से मामूली अंतर से हारी. भारत अब 22 अक्टूबर को एक्शन में लौटेगा जब वह विश्व कप से ठीक पहले तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




