ePaper

Road Safety World Series 2021: युवराज सिंह ने जड़ दिये लगातार 4 छक्के, VIDEO में देखें युवी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Updated at : 13 Mar 2021 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Road Safety World Series 2021: युवराज सिंह ने जड़ दिये लगातार 4 छक्के, VIDEO में देखें युवी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Road Safety World Series 2021 रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) में आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स (South Africa Legends) के बीच मैच खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरी. लेकिन मैच का सबसे बड़ा रोमांच युवराज सिंह का छक्का रहा.

विज्ञापन
  • युवराज सिंह ने 6 छक्के की मदद से बनाया अर्धशतक.

  • सचिन तेंदुलकर ने दी इंडिया लीजेंड्स को बेहतरीन शुरुआत.

  • युवराज और सचिन की बदौलत टीम का स्कोर 204 रन.

Road Safety World Series 2021 रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) में आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स (South Africa Legends) के बीच मैच खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतरी. लेकिन मैच का सबसे बड़ा रोमांच युवराज सिंह का छक्का रहा.

युवराज सिंह ने डी ब्रून के ओवर में लगातार 4 छक्के लगाए. उन्होंने पहले और आखिरी गेंद को छोड़कर सभी गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने शानदार पारी खेलते हुए 37 गेंद पर 60 रन बनाए. सचिन के आउट होने के बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए और एस बद्रीनाथ का साथ देने लगे. फिर 42 रन के निजी स्कोर पर बद्रीनाथ चेटिल हो गये और मैदान के बाहर चले गये.

अब उनकी जगह यूसुफ पठान बैंटिंग करने उतरे. उन्होंने आते ही साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी. दूसरे छोर से युवराज उनका साथ दे रहे थे. पठान ने 10 गेंद पर 23 रन बनाए और जोंडेकी की गेंद पर जोंटी रोड्स के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गये. अब सारी दारोमदार युवराज के कंधों पर थी. युवराज का साथ देने मनप्रीत गोनी क्रीज पर पहुंचे.

Also Read: IPL 2021: आखिर क्यों चेन्नई सुपरकिंग्स की पहली पसंद हैं एम एस धौनी, श्रीनिवासन ने दिया यह जवाब

17 ओवर समाप्त होने पर युवराज सिंह 12 गेंद का सामना कर 15 रन बनाकर खेल रहे थे. तभी 18वां ओवर लेकर डी ब्रूनी आए. युवराज ने उनके पहले गेंद को सम्मान दिया. उसके बाद लगातार 4 छक्के जड़ दिये. ब्रूनी की आखिरी गेंद पर युवराज कोई शॉट नहीं खेल पाए. उसके बाद 19वें ओवर में युवराज को एनटीनी की दो गेंद खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस ओवर में भी एक छक्का लगाया.

अब युवराज का निजी स्कोर 46 रन हो गया था. 20वां ओवर लेकर आए क्रूजर. उनकी पहली ही गेंद पर गोनी ने छक्का लगाया. फिर तीसरे गेंद पर एक रन लेकर युवराज को स्ट्राइक दिया. अब युवराज की बारी थी. तीसरा गेंद बीट होने के बाद युवराज ने चौथे गेंद पर एक और छक्का लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया. इस प्रकार युवराज ने 21 गेंद पर अर्धशतक बनाया.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola