Live Updates

Pakistan Vs Scotland T20 WC: पाकिस्तान ने लगाया जीत का ‘पंच’, स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया

Updated:
विज्ञापन

Abu Dhabi: Pakistan’s captain Babar Azam bats during the Cricket Twenty20 World Cup match between Pakistan and Namibia in Abu Dhabi, UAE, Tuesday, Nov. 2, 2021.AP/PTI Photo(AP11_02_2021_000207A)

Pakistan vs Scotland T20 WC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रनों से हरा दिया और लगातार पांचवीं जीत दर्ज किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाया. फिर स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट चटकाकर केवल 117 रन बनाने दिया.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में 11 को ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान की भिड़ंत

लगातार पांच जीत के बाद पाकिस्तान की टीम 10 अंक लेकर ग्रुप 2 में टॉप की टीम रही, जबकि 8 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर रही. पाकिस्तान का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ 11 नवंबर को भिड़ंत होगी. ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर रही है.

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रन से हराया

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को आखिरी लीग मुकाबले में 72 रन से हरा दिया और लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. पाकिस्तान ने पहले 20 ओवर में 4 विकेट पर 189 रन बनाया, फिर स्कॉटलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट चटकाकर केवल 117 रन बनाने दिया. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और शोएब मलिक ने अर्धशतक जमाया. जबकि गेंदबाजी में पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने दो विकेट चटकाये. जबकि रउफ, हसन अली और शाहिन अली ने एक-एक विकेट चटकाये.

स्कॉटलैंड को 5वां झटका, माइकल लीस्क 14 रन बनाकर आउट

स्कॉटलैंड को 16वें ओवर में 5वां झटका लगा. माइकल लीस्क 14 रन बनाकर आउट हुए. लीस् को शाहिन अफरीदी ने अपना शिकार बनाया.

स्कॉटलैंड को एक ही ओवर में दो झटका, मुन्से-बज आउट

स्कॉटलैंड को 11वें ओवर में दो झटका लगा. तीसरी गेंद पर शादाब खान ने पहले जॉर्ज मुन्से को 17 रन पर आउट किया, फिर डायलन बज को शून्य पर पवेलियन भेज दिया.

स्कॉटलैंड को दो झटका, कोएत्जर और मैथ्यू क्रॉस आउट

पाकिस्तान के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम को दो झटका लग चुका है. कप्तान काइल कोएत्जर 16 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हुए, तो मैथ्यू क्रॉस 5 रन पर रन आउट हुए.

शोएब मलिक ने जमाया सबसे तेज अर्धशतक

शोएब मलिक ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. उन्होंने इस मामले में ग्लेन मैक्सवेल और केएल राहुल की बराबरी कर ली. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, उन्होंने 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. जबकि स्टीफन मायबर्ग ने 17 गेंदों में अर्धशतक जमाया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola