MS Dhoni B'Day: क्यों 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं महेंद्र सिंह धोनी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Published by : Saurav kumar Updated At : 06 Jul 2023 6:29 PM

विज्ञापन

7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे. भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी क्यों 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं जानिए यहां.

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास इतने सालों बाद भी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज आज भी कायम है. धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर भले ही हो गए हैं पर आईपीएल में अभी भी उनका जलवा फैंस को देखने को मिलता है. इस साल ही आईपीएल के 16वें सीजन का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया. आईपीएल के दौरान धोनी को खेलते देखने के लिए हर स्टेडियम हाउसफुल रहा. धोनी में एक कॉमन चीज उनकी जर्सी है. वह केवल 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं. पर क्या आपको पता है कि धोनी सिर्फ 7 नंबर की ही जर्सी क्यों पहनते हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे.

क्यों 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं. इसके पीछे का कारण बहुत दिलचस्प है. दरअसल, धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था. धोनी की जन्म की तारीफ 7 और और जुलाई का महीना भी साल का सातवां महीना है. धोनी के 7 नंबर की जर्सी पहनने का कारण भी यही है. वह अपने बर्थडे की डेट और महीने को लेकर नंबर 7 की जर्सी पहनते हैं.

नंबर 7 की जर्सी पहन भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी के लिए 7 नंबर की जर्सी बहुत लकी रही है. इसी जर्सी को पहनकर धोनी ने साल 2007 में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया. इसी जर्सी में धोनी ने भारत को 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया था. 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी ने ही मैच विनिंग सिक्स भी लगाया था. धोनी इसके बाद भी नहीं रूके और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत के नाम करवाया. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा धोनी आईपीएल के भी सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं. उनकी कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है.

Also Read: Ashes 2023: जेम्स एंडरसन को क्यों किया गया तीसरे टेस्ट से बाहर, कप्तान स्टोक्स ने बताया कारण

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola