Live Updates

KKR vs PBKS IPL 2021 : पंजाब ने कोलकाता को हराकर बिगाड़ा खेल, प्लेऑफ के लिए अब कड़ी जंग

Updated:
विज्ञापन

KKR vs PBKS IPL 2021 LIVE: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला होना है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आईपीएल 2021 का यह 45वां मुकाबला कोलकाता को प्लेऑफ की दौड़ में और आगे ले जायेगा.

विज्ञापन

पंजाब ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया 

पंजाब ने कोलकाता को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का पूरा खेल बिगाड़ दिया है. अब पंजाब की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गयी है. जबकि कोलकाता की टीम चौथे नंबर पर है.

केएल राहुल का शानदार अर्धशतक 

पंजाब के कप्तान के एल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा है. राहुल ने अब तक 47 गेंद पर 56 रन बनाए हैं.

निकोलस पूरन आउट, पंजाब को दूसरा झटका  

पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है. निकोलस पूरन आउट हो गये हैं. पूरन ने 12 रन बनाए हैं.

मयंक अग्रवाल आउट, पंजाब को पहला झटका  

मयंक अग्रवाल के रूप में पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा है. मयंक अग्रवाल धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 27 गेंद में 40 रन बनाए.

पंजाब की पारी शुरू, केएल राहुल-मयंक अग्रवाल क्रीज पर

पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गयी है. कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं.

कोलकाता ने पंजाब को दिया 166 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 166 रन का लक्ष्य दिया है. कोलकाता ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 165 रन बनाए हैं. सबसे अधिक 67 रन की पारी सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने खेली.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola