IPL 2 New Teams Auction: लखनऊ और अहमदाबाद IPL की 2 नयी टीमें

Updated:
विज्ञापन

IPL New Teams Auction: आईपीएल में दो नयी टीमों का ऐलान हो चुका है. लखनऊ और अहमदाबाद IPL की 2 नयी टीमें चुन कर सामने आयी हैं. संजीव गोयनका के RPSG ने बिड जीता. बिड जीतने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी पर दावा ठोका.

विज्ञापन

सीवीसी कैपिटल ने खरीदी आईपीएल की दूसरी फ्रेंचाइजी

निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल ने 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाकर दूसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी खरीदी. सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद पर दावा ठोका.

अहमदाबाद और लखनऊ आईपीएल की दो नयी टीमें

संजीव गोयनका के स्वामित्व वाले आरपीएसजी समूह ने 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोली के साथ लखनऊ फ्रेंचाइजी पर दावा ठोका.आईपीएल की दो नयी टीमों का ऐलान कर दिया गया है. अहमदाबाद और लखनऊ दो नयी टीमें आईपीएल में शामिल हो चुकी हैं.

दो नयी टीम अहमदाबाद और लखनऊ के नाम की चर्चा तेज

आईपीएल की दो नयी टीमों में अहमदाबाद और लखनऊ दो नाम की चर्चा तेजी से हो रही है. ट्विटर पर भी दोनों शहरों का नाम ट्रेंड करने लगा है.

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर बताया आईपीएल की दो नयी टीमों का नाम

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर आईपीएल की दो नयी टीमों का नाम बताया और फैन्स से सवाल भी पूछा. चोपड़ा ने ट्वीट किया, अहमदाबाद और लखनऊ, आईपीएल की दो नयी टीमें ?

देर शाम तक हो सकती है दो नयी टीमों की घोषणा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई दो नयी टीमों की घोषणा देर शाम हो सकती है.

मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ने भी खरीदा है टेंडर डॉक्यूमेंट

ऐसी चर्चा है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक अवराम ग्लेजर के स्वामित्व वाले लांसर समूह ने भी बोली दस्तावेज उठाया है. अन्य उल्लेखनीय कंपनियां जो मैदान में हैं, उनमें कोटक समूह, फार्मास्युटिकल प्रमुख अरबिंदो फार्मा और टोरेंट समूह शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola