8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

IPL 2022: सनराइजर्स के स्टार खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी का है झारखंड से खास नाता, धोनी के लिए कह दी बड़ी बात

राहुल त्रिपाठी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में 2 मार्च 1991 में हुआ था. 31 साल के राहुल त्रिपाठी रांची में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की. राहुल त्रिपाठी फिलहाल आईपीएल में महाराष्ट्र की ओर से घरेलू शृंखला खेलते हैं.

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का हिस्सा रहे राहुल त्रिपाठी ( Rahul Tripathi) का झारखंड और राजधानी रांची से खास रिश्ता है. त्रिपाठी इस समय झारखंड दौरे पर हैं. दरअसल आईपीएल के स्टार खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी का ननिहाल मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह में है. जहां वो फिलहाल पहुंचे हैं.

राहुल त्रिपाठी का ननिहाल में हुआ भव्य स्वागत

राहुल त्रिपाठी गुरुवार को पुणे से रांची होते हुए अपने ननिहाल पहुंचे. उनके मामा मधुसुदन त्रिपाठी, मामी मंजू त्रिपाठी एवं ननिहाल के सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया. वहीं राहुल त्रिपाठी अपने ननिहाल में परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे.

Also Read: IPL 2022: हार्दिक पंड्या को मिल सकता है बड़ा इनाम, आयरलैंड सीरीज के लिए हो सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

25 साल बाद ननिहाल पहुंचे राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी 25 साल बाद पहली बार अपने ननिहाल पहुंचे हैं. उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि 25 वर्षों के बाद उन्हें अपने ननिहाल आने का अवसर मिला है. बचपन में वह अपनी मां के साथ अक्सर ननिहाल आया करते थे. इधर लंबे समय तक उन्हें आने का अवसर नही मिला था. यहां आकर उन्हें अच्छा लग रहा है और लोगों से मिलकर काफी खुशी हो रही है.

Undefined
Ipl 2022: सनराइजर्स के स्टार खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी का है झारखंड से खास नाता, धोनी के लिए कह दी बड़ी बात 3

राहुल ने एमएस धोनी को बताया आइकॉन

आईपीएल स्टार श्री त्रिपाठी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में कैरियर की असीम संभावना है. पलामू के युवाओं में भी खेल प्रतिभा छिपी हुई है, जरूरत है खेल प्रतिभा को निखारने की. त्रिपाठी ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविद, महेंद्र सिंह धोनी उनके आइकॉन हैं. उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानते हुए खेल के क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास कर रहे है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया में जगह मिला तो झारखंड का नाम रोशन करेंगे.

रांची में हुआ राहुल त्रिपाठी का जन्म

मालूम हो राहुल त्रिपाठी का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में 2 मार्च 1991 में हुआ था. 31 साल के राहुल त्रिपाठी रांची में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की. राहुल त्रिपाठी फिलहाल आईपीएल में महाराष्ट्र की ओर से घरेलू शृंखला खेलते हैं. आईपीएल में उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से डेब्यू किया था. पहले ही सीजन में उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से 391 रन बनाया था. 2018 में राजस्थान ने उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा, फिर 2020 में केकेआर ने 60 लाख रुपये में खरीदा. 2021 में उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 397 रन बनाये. 2022 के मेगा ऑक्शन में राहुल त्रिपाठी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा. मौजूदा आईपीएल में राहुल ने 14 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 413 रन बनाये.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel