ePaper

IPL 2022: रविंद्र जडेजा आईपीएल छोड़कर लौटे घर, इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स को किया अनफॉलो

Updated at : 11 May 2022 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: रविंद्र जडेजा आईपीएल छोड़कर लौटे घर, इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स को किया अनफॉलो

Mumbai: Ravindra Jadeja and MS Dhoni of the Chennai Superkings, during the first T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Chennai Superkings and the Kolkata Knight Riders, at the Wankhede stadium in Mumbai, Saturday, March 26, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_26_2022_000214B)

सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया, रविंद्र जडेजा सीएसके के अगले दो मैच में नहीं खेले क्योंकि उनकी पसली में चोट है. वह घर लौट चुके हैं.

विज्ञापन

भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पसलियों की चोट के कारण बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए. इधर खबर आ रही है कि रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. 8 में से 6 मुकाबले हारने के बाद रविंद्र जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दिया था.

चेन्नई का आया ऑफिशियल स्टेटमेंट

सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया, रविंद्र जडेजा सीएसके के अगले दो मैच में नहीं खेले क्योंकि उनकी पसली में चोट है. वह घर लौट चुके हैं.

Also Read: IPL 2022: मोटी रकम मिलने के बाद ईशान किशन की उड़ गयी थी नींद, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संभाला

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हुए थे चोटिल

जडेजा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे. सत्र के शुरुआती आठ मैच में सुपरकिंग्स की कप्तानी करने वाले जडेजा के लिए मौजूदा सत्र निराशाजनक रहा और वह 10 मैच में 20 की औसत से सिर्फ 116 रन ही बना सके. वह 7.51 के इकोनॉमी रेट से पांच विकेट ही चटका पाए. जडेजा की अनुपलब्धता का आधिकारिक कारण चोट को बताया गया है लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि इस ऑलराउंडर को बाहर किया गया है.

जडेजा ने चेन्नई को किया अनफॉलो

सूत्र के अनुसार खबर है कि रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. जडेजा ने इंस्टाग्राम पर सीएसके को फॉलो करना भी बंद कर दिया है. सोशल मीडिया पर फ्रेंचाइजी को अनफॉलो करने के जडेजा के फैसले के बारे में पूछे जाने पर सीएसके के सीईओ ने कहा कि वह इसे अधिक तवज्जो नहीं देते. विश्वनाथन ने कहा, मुझे इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसी चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इस बारे में मैं आपको अधिक कुछ नहीं बता पाऊंगा.

जडेजा की कप्तानी में चेन्नई ने 6 मैच हारी, फिर से कमान धोनी को सौंपी गयी

जडेजा की अगुआई में सुपरकिंग्स की टीम आठ मैच में दो जीत ही दर्ज कर सकी और उसे छह मैच में हार का सामना करना पड़ा. धोनी के दोबारा कप्तान बनने पर टीम ने चार में से तीन मैच जीते हैं. धोनी ने दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद दावा किया था कि जडेजा को पिछले सत्र के दौरान बोला गया था कि उन्हें 2022 सत्र में कप्तानी सौंपी जाएगी. यह धोनी का यह संदेश देने का तरीका था कि सौराष्ट्र के खिलाड़ी ने पर्याप्त तैयारी नहीं की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola