IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 में 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
Ahmedabad: Indian captain Rohit Sharma plays a shot during the third ODI cricket match between India and West Indies, at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Friday, Feb. 11, 2022. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI02_11_2022_000081B)
india vs west indies t20 भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हराया. भारत ने वेस्टइंडीज के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर केवल 18.5 ओवर में 162 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 40 रन बनाये, डेब्यू मैच में रवि बिश्नोई चमके
भारत की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 40 रन बनाये. रोहित ने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके लगाये. रोहित के अलावा ईशान किशन ने 35, विराट कोहली ने 17 रन बनाये. जबकि सूर्यकुमार यादव 34 और वेंकटेश अय्यर 24 रन बनाकर नाबाद रहे. वेंकटेश अय्यर ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाया. वेस्टइंडीज की ओर से चेज ने दो विकेट लिये, जबकि कॉट्रेल और फैबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिये.
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 में 6 विकेट से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हराया. भारत ने वेस्टइंडीज के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर केवल 18.5 ओवर में 162 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाया था.
भारत को चौथा झटका, ऋषभ पंत 8 रन बनाकर आउट
भारत को 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. ऋषभ पंत ने गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. पंत को कोट्रेल ने आउट किया.
भारत को तीसरा झटका, विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट
भारत को 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. विराट कोहली 13 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए.
भारत को दूसरा झटका, ईशान किशन 35 रन बनाकर आउट
भारत को 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरा झटका लगा. ईशान किशन 42 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें चेज ने आउट किया.
10 ओवर में भारत का स्कोर 1 विकेट पर 80 रन
10 ओवर में की समाप्ति पर भारत का स्कोर 1 विकेट पर 80 रन है. इस समय विराट कोहली और ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे हैं. ईशान 30 और कोहली 8 रन बनाकर खेल रहे हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए