Live Updates

Ind vs Eng U19 WC 2022 Final : इंग्लैंड को रौंदकर भारत पांचवीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन, रवि और बावा चमके

Updated:
विज्ञापन

U19 World Cup 2022 Final सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एंटीगुआ में खेले गये फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत पांचवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया. भारत की जीत में रवि कुमार और राज बावा की बड़ी भूमिका रही.

विज्ञापन

यश धुल अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान बने

यश धुल ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. धुल अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले भारत के पांचवें कप्तान बन गये हैं. धुल इसके साथ ही मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ के क्लब में शामिल हो गये हैं.

राज बावा बने मैन ऑफ दी मैच

तेज गेंदबाज राज बावा को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया. राज बावा ने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन दिया और 5 विकेट चटकाये. जबकि एक मेडन ओवर भी उन्होंने डाला. इसके अलावा बावा ने 54 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से महत्वपूर्ण 35 रन भी बनाये.

भारत पांचवीं बार बना वर्ल्ड चैंपियन, इंग्लैंड का सपना चकनाचूर

भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर पांचवीं बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. भारत की जीत के हीरो रवि कुमार और राज बावा रहे. रवि ने 4 विकेट चटकाये, तो राज बावा ने 5 विकेट लिये और 35 रन भी बनाये. जबकि बल्लेबाजी में उपकप्तान शेख राशिद और कौशल सिंधु ने 50-50 रन बनाये. सिंधु 54 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये और आखिर तक आउट भी नहीं हुए. कप्तान यश धुल केवल 17 रन बना पाये और हरनूर सिंह ने 21 रन बनाये. इंग्लैंड को भारत ने पहले 189 रन पर ऑल आउट कर दिया, फिर 6 विकेट खोकर 47.4 ओवर में 195 रन बनाकर मैच जीत लिया. इंग्लैंड का फाइनल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया. इंग्लैंड 24 साल बाद फाइनल में पहुंचा था. इससे पहले इंग्लैंड 1998 में वर्ल्ड चैंपियन बना था.

पांचवीं बार भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता

भारत ने पहला अंडर 19 खिताब 2000 में जीता था. उसके बाद दूसरा खिताब 2008 में, जबकि तीसरा खिताब 2012 में जीता था. आखिरी बार भारत ने 2018 में खिताब जीता था. जबकी भारत तीन बार उपविजेता भी रहा. पिछली बार भारत बांग्लादेश से फाइनल में हार गया था. जबकि 2006 में पाकिस्तान से हार गया था, जबकि 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया था.

दिनेश बाना ने लगातार दो छक्का जड़ भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश बाना ने लगातार दो गेंद पर दो छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया. भारत को आखिरी के दो ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे. क्रीज पर निशांत सिंधु और दिनेश बाना थे. निशांत ने पहली गेंद पर चौका जमाया, फिर 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. फिर स्ट्राइक पर दिनेश आये. उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दिया.

भारत को 6ठा झटका, कौशल तांबे 1 रन बनाकर आउट

भारत जब जीत से केवल 14 रन दूर था, उस समय स्पिनर कौशल तांबे केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. भारत का स्कोर 47वें ओवर में 6 विकेट पर 176 रन है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola