Live Updates

IND vs ENG T20 Live Score Update : भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

Updated:
विज्ञापन

Ahmedabad: Indian cricketers celebrate the wicket of England batsman Dawid Malan during the fourth Twenty20 match between India and England, at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, Thursday, March 18, 2021. (PTI Photo/Kamal Kishore) (PTI03_18_2021_000265A)

India vs england Live T20i Score | AAj ke match ka Score भारत ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 8 रन से हरा दिया और सीरीज को 2-2 से बराबर करने में सफलता हासिल की. भारत के 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 177 रन ही बना पायी. चौथे टी20 मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देखें।

विज्ञापन

आखिरी ओवर का ऐसा था रोमांच

आखिरी ओवर में रोमांच अपने चरम पर था. आखिरी ओवर में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 23 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर जॉर्डन थे. अंतिम ओवर डालने के लिए ठाकुर आये. पहली गेंद पर जॉर्डन ने एक रन लिया और स्ट्राइक जोफ्रा ऑर्चर को दिया. दूसरी गेंद पर ऑर्चर ने चौका जड़ दिया. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 4 गेंदों में 18 रन चाहिए थे. तीसरी गेंद पर ऑर्चर ने छक्का जड़ दिया और जीत के अंतर को और भी कम कर दिया. इंग्लैंड को 3 गेंदों में केवल 12 रन चाहिए थे. इसके बाद प्रेशर में ठाकुर ने लगातार दो वाइड गेंद फेंक डाला. इस तरह इग्लैंड को जीत के लिए 3 गेंदों में केवल 10 रन चाहिए थे. ठाकुर की चौथी गेंद पर ऑर्चर केवल एक रन ही बना पाये. अब इंग्लैंड को 2 गेंद पर 9 रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर ठाकुर ने जॉर्डन को पांड्या के हाथों कैच आउट कराया. अब इंग्लैंड को 1 गेंद में 9 रन चाहिए थे. आखिरी गेंद पर ऑर्चर पूरी तरह से चूक गये और इस तरह से भारत ने मैच 8 रनों से जीत लिया.

भारत की ओर से शारदुल ठाकुर ने चटकाये सबसे अधिक विकेट

भारत की ओर से शारदुल ठाकुर ने सबसे अधिक विकेट चटकाये. उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिये. जबकि पांड्या और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट लिये. भुवनेश्वर कुमार को एक विकेट मिला.

भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया

सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी और शारदुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में 8 रन से हराकर सीरीज में जोरदार वापसी की है. भारत की जीत के साथ ही अब सीरीज 2-2 से बराबर हो गयी है. पांचवां और आखिरी मैच को रोमांच बढ़ गया है.

शारदुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी, इंग्लैंड को लगातार दो गेंद पर दो झटका

शारदुल ठाकुर ने लगातार दो गेंदों में इंग्लैंड को दो झटका दिया. पहली गेंद पर स्टोक्स को आउट किया, फिर अगली गेंद पर मॉर्गन को 4 रन पर आउट किया.

इंग्लैंड को 5वां झटका, बेन स्टोक्स 46 रन पर आउट

इंग्लैंड को 17वें ओवर की पहली गेंद पर 5वां झटका लगा. बेन स्टोक्स को शारदुल ठाकुर ने 46 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. स्टोक्स ने 23 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जमाये.

इंग्लैंड को चौथा झटका, बेयरस्टो 25 र�� पर आउट

इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है. राहुल चाहर ने बेयरस्टो को 25 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. आउट होने से पहले बेयरस्टो ने 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 19 गेंदों में 25 रन बनाया. चाहर ने बेयरस्टो और स्टोक्स की खतरनाक होती साझेदारी को तोड़ने का काम किया. इस समय इंग्लैंड की टीम 15 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बना लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola