IND vs SA T20: इतिहास रचने से चूक गयी टीम इंडिया, पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया

New Delhi: South African cricket team player Rassie van der Dussen plays a shot during the first T20 cricket match between India and South Africa, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Thursday, June 9, 2022. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI06_09_2022_000244B)
ऋषभ पंत की कप्तानी में भारत को पहले टी-20 मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से भारत के टी-20 में लगातार 12 जीत का सिलसिला टूट गया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाये. आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका जीत गया.
टीम इंडिया इतिहास नहीं रच पायी. आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 0-1 से पिछड़ गया. ऋषभ पंत की कप्तानी में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाये. ईशान किशन ने शानदार 76 रनों की पारी खेली. लेकिन गेंदबाज बचाव नहीं कर पाये.
आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने चौथे विकेट के लिए रासी वान डेर डुसेन के साथ शतकीय साझेदारी की. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराकर लगातार 12 टी-20 मैचों में जीत का उसका सिलसिला भी तोड़ दिया. भारत के लिए ईशान किशन ने 48 गेंद पर 76 रन बनाये.
Also Read: ऋषभ पंत ने क्यों चुनी विकेट-कीपिंग, खुद किया खुलासा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक्शन के लिए तैयार
212 रन के लक्ष्य का पीछा कर दक्षिण अफ्रीका ने भी इतिहास रच दिया. टीम ने इससे पहले कभी भी इतने बड़े स्कोर का पीछा नहीं किया. दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद शेष रहते मुकाबला जीत लिया. आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए 449 रन बनाने वाले मिलर ने 31 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 64 और वान डेर डुसेन ने 46 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाये. दोनों ने चौथे विकेट के लिये 131 रन जोड़े.
वान डुसेन को 16वें ओवर में 29 रन के स्कोर पर जीवनदान देना भारत को महंगा पड़ा जब आवेश खान की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच छोड़ा. भारत के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए. हर्षल पटेल ने चार ओवर में 43 और अक्षर पटेल ने 40 रन दे डाले. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 43 रन दिये. इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस द्वारा 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदे गये ईशान बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके थे लेकिन उन्होंने आज भारत को शानदार शुरूआत दी.
Also Read: India Vs South Africa: साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर होने पर टूटा केएल राहुल का दिल, किया भावुक ट्वीट
श्रेयस अय्यर ने 36 रन और केएल राहुल के चोटिल होने के कारण पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने 29 रन बनाये. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत तेज रही लेकिन उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने टेम्बा बावुमा को विकेट के पीछे पंत के हाथों लपकवाकर भारत को पहली सफलता दिलायी. दक्षिण अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है. दुसरा मुकाबला 12 जून को कटक में खेला जायेगा.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, मोबाइल, गैजेट क्रिकेट की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




