ePaper

IND vs SA ODI:भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों की उमड़ी भीड़, टिकट की हुई कालाबाजारी

Updated at : 09 Oct 2022 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA ODI:भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों की उमड़ी भीड़, टिकट की हुई कालाबाजारी

रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार नौ अक्तूबर को करीब साढ़े तीन साल बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जायेगा. यह मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. टिकट के लिए अंतिम दिन (शनिवार) को क्रिकेट प्रेमियों में टिकट को लेकर होड़ मची रही. काउंटर से लेकर बाहर तक टिकट की कालाबाजारी हुई.

विज्ञापन

IND vs SA ODI: रांची के जेएससीए स्टेडियम में रविवार नौ अक्तूबर को करीब साढ़े तीन साल बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जायेगा. यह मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. वनडे मुकाबले के टिकट के लिए अंतिम दिन (शनिवार) को क्रिकेट प्रेमियों में टिकट को लेकर होड़ मची रही. काउंटर से लेकर बाहर तक टिकट की कालाबाजारी हुई. महिलाएं भी काउंटर पर लगकर मौके का फायदा उठा रही थीं. यहां 1800 रुपये का टिकट 3000 रुपये में बेचा जा रहा था.

अंतिम दिन टिकट की कालाबाजारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले के टिकट के लिए अंतिम दिन (शनिवार) को क्रिकेट प्रेमियों में टिकट को लेकर होड़ मची रही. काउंटर से लेकर बाहर तक टिकट की कालाबाजारी हुई. महिलाएं भी काउंटर पर लगकर मौके का फायदा उठा रही थीं.

Also Read: IND vs SA ODI:रांची में आज पहली बार 50-50 ओवर के मैच में आमने-सामने होंगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें

1800 के टिकट 3000 में

वेस्ट गेट के सामने बने टिकट काउंटर के सामने कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए थे. यहां 1800 रुपये का टिकट 3000 रुपये में बेचा जा रहा था. वहीं काउंटर पर आधार दिखाकर सिर्फ तीन टिकट ही लेने का प्रावधान था, लेकिन एक व्यक्ति को पांच-पांच टिकट दिये जा रहे थे.

Also Read: IND vs SA ODI: रांची के JSCA स्टेडियम में आज भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे मैच, निषेधाज्ञा लागू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा मुकाबला

जेएससीए स्टेडियम रांची में रविवार नौ अक्तूबर को करीब साढ़े तीन साल बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जायेगा. यह मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा. टीम इंडिया सीरीज बराबर करने के लिए उतरेगी. यहां पिछला वनडे मुकाबला आठ मार्च 2019 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ. इसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 32 रन से पराजित किया था. जेएससीए स्टेडियम में अब तक पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया को दो मैचों में जीत मिली है, जबकि दो मैच हारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है.

Also Read: महाकाल लोक महोत्सव : उज्जैन में 11 अक्टूबर को खरसावां के छऊ नृत्य की प्रस्तुति देंगे झारखंड के कलाकार

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola