ePaper

महाकाल लोक महोत्सव : उज्जैन में 11 अक्टूबर को खरसावां के छऊ नृत्य की प्रस्तुति देंगे झारखंड के कलाकार

Updated at : 08 Oct 2022 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
महाकाल लोक महोत्सव : उज्जैन में 11 अक्टूबर को खरसावां के छऊ नृत्य की प्रस्तुति देंगे झारखंड के कलाकार

महाकाल की नगरी उज्जैन में 11 अक्टूबर को खरसावां शैली के छऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी. झारखंड के कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहेंगे. छऊ गुरु परमानंद नंदा के नेतृत्व में टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उज्जैन पहुंच गयी है.

विज्ञापन

Mahakal Folk Festival: खरसावां : महाकाल की नगरी मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले महाकाल लोक महोत्सव (सांस्कृतिक कार्यक्रम) में झारखंड की खरसावां शैली के छऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी. भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से 11 अक्टूबर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये छऊ गुरु परमानंद नंदा के नेतृत्व में खरसावां के देहरीडीह के भवेश छऊ नृत्य कला केंद्र की 15 सदस्यीय छऊ नृत्य टीम उज्जैन पहुंच गयी है. छऊ गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि महाकाल लोक महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे.

उज्जैन में 11 अक्टूबर को छऊ नृत्य का कार्यक्रम

महाकाल की नगरी उज्जैन में 11 अक्टूबर को खरसावां शैली के छऊ नृत्य की प्रस्तुति होगी. झारखंड के कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहेंगे. छऊ गुरु परमानंद नंदा के नेतृत्व में खरसावां के देहरीडीह के भवेश छऊ नृत्य कला केंद्र की 15 सदस्यीय छऊ नृत्य टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उज्जैन पहुंच गयी है.

Also Read: झारखंड में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.30 लाख की बीयर जब्त, साइबर अपराधी ऊंची कीमत पर खरीदते थे शराब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे महाकाल लोक महोत्सव का उद्घाटन

छऊ गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि महाकाल लोक महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे. प्रधानमंत्री के सामने छऊ नृत्य पेश करने को लेकर देहरीडीह के कलाकार काफी उत्साहित हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के अलग-अलग क्षेत्र के कलाकारों द्वारा नृत्य-संगीत पेश किया जायेगा.

Also Read: Diwali 2022: झारखंड की चाकुलिया गौशाला के दीयों से रोशन होंगे दिल्ली, कोलकाता समेत कई शहर, ये है खासियत

शिकारी नृत्य पेश करेगी टीम

छऊ गुरु परमानंद नंदा ने बताया कि महाकाल लोक महोत्सव में उनकी टीम भगवान शिव व भष्मासुर प्रसंग पर आधारित शिव तांडव व पशु-पक्षियों के शिकार को रोकने के लिये नृत्य के जरिये जागरूकता फैलाने से संबंधित शिकारी नृत्य पेश करेगी. छऊ नृत्य दल में मुख्य रूप से परमानंद नंदा, सोनू लौहा, डंगल हेंब्रम, सुखराम सामंत, रघु सामंत, ठाकुर मछुआ, सोनिया गोप, सुकुरमनी पाडेया, सुमी हेंब्रम, गोरिता जामुदा, रामनाथ सामंत, सुखदेव सामंत आदि कलाकार हिस्सा ले रहे हैं.

रिपोर्ट : शचिंद्र कुमार दाश, खरसावां

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola