Live Updates

India Vs Australia 1st ODI Live Cricket Score Online: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रन से हराया, हार्दिक पांड्‌या की पारी बेकार गयी

Updated:
विज्ञापन

India vs Australia, Ind vs Aus 1st ODI Live Cricket Score Streaming Online Today Match, Sony Ten 1, Sony Ten 3, Sony Liv Live TV Cricket Match Watch Online, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया में फैलने के बाद पहला वनडे इंटरनेशनल मैच भारत खेल रहा है और इसका लाइव टेलीकास्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है. सोनी लिव पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. हालांकि मैच के ताजा अपडेट्स के लिए आप प्रभातखबर.कॉम के इस लाइव ब्लॉग पर भी बने रह सकते हैं…

विज्ञापन

66 रन से हारा भारत

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी भारतीय टीम आज अपना पहला वनडे मैच कंगारुओं से 66 रन से हार गयी. आज टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाया. जवाबी पारी खेलते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके चार खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली सहित जल्दी आउट हो गये. धवन और पांड्‌या ने जीत की कुछ उम्मीद जगायी लेकिन धवन के 74 रन बनाकर आउट हो ने के बाद उम्मीद टूट गयी. हालांकि हार्दिक पांड्‌या ने कोशिश की, लेकिन वे भी 90 रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और स्कोर पहुंच से बाहर हो गया. 50 ओवर खेलकर भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाये और 66 रन से मैच गंवा दिया.

धवन 74 रन बनाकर आउट हुए

शिखर धवन काफी संभलकर खेल रहे थे और उन्होंने 74 रन बनाये, लेकिन जंपा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया, जिसके कारण धवन और हार्दिक पांड्‌या की जोड़ी टूट गयी. अभी ग्राउंड में पांड्‌या 83 रन बनाकर और जडेजा एक रन बनाकर खेल रहे हैं.

पांड्‌या-धवन ने जड़ा पचासा

केएल राहुल के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्‌या और शिखर धवन ने समझदारी से खेलते हुए अर्द्धशतक जड़ा. पांड्‌या ने 37 बॉल पर 54 रन बनाया है, वहीं धवन ने 57 बॉल ने 53 रन बनाये हैं. अभी दोनों की साझेदारी चल रही है.

भारत की उम्मीद बने धवन और पांड्‌या

चार विकेट गंवाने के बाद भारत की उम्मीद धवन और पांड्‌या पर टिकी है. दोनों खिलाड़ी अभी समझदारी दिखाते हुए खेल रहे हैं. धवन 43 और पांड्‌या 33 रन पर खेल रहे हैं. अगर दोनों की साझेदारी जम गयी तो भारत मैच में बना रह सकता है.

भारतीय टीम की हालत खस्ता

आस्ट्रेलिया द्वारा दिये गये 375 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मात्र 106 रन पर चार विकेट गंवा दिये हैं. अभी मात्र 15 ओवर का मैच खेला गया है. कोहली, अय्यर, मयंक और राहुल पवेलियन लौट चुके हैं. धवन और पांड्‌या अभी ग्राउंड पर हैं.

80 रन पर ही भारत को तीन बड़े झटके, कोहली, अय्यर और मयंक अग्रवाल आउट

10 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 80 रन तो जरूर बना लिये हैं, लेकिन टीम ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिये हैं. पारी की शुरुआत करने आये मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद कप्तान राेहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के विकेट भी सस्ते में निपट गये. एक छोर से शिखर धवन ने अभी पारी को संभाल रखा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola