ePaper

Ind vs Aus 2nd test : अजिंक्य रहाणे का शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होगा, सुनील गावस्कर ने की तारीफ

Updated at : 28 Dec 2020 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Ind vs Aus 2nd test : अजिंक्य रहाणे का शतक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होगा, सुनील गावस्कर ने की तारीफ

भारत और आस्ट्रेलिया (Ind vs Aus 2nd Test) के बीच मेलबॉर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) द्वारा लगाये गये शतक की पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने प्रशंसा की है. गावस्कर ने कहा कि अजिंक्य रहाणे के शतक को भारतीय क्रिकेट की महान पारियों में गिना जाना चाहिए.

विज्ञापन

भारत और आस्ट्रेलिया (Ind vs Aus 2nd Test) के बीच मेलबॉर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) द्वारा लगाये गये शतक की पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने प्रशंसा की है. गावस्कर ने कहा कि अजिंक्य रहाणे के शतक को भारतीय क्रिकेट की महान पारियों में गिना जाना चाहिए.

सुनील गावस्कर ने कहा कि पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद जिस तरह से टीम इंडिया ने वापसी की और अजिंक्य रहाणे ने टीम का हौसला बुलंद किया वह काबिले तारीफ है. एडीलेड टेस्ट में भारतीय टीम मात्र 36 रन पर आलआउट हो गयी थी, जिसके बाद यह कयास लगाये जा रहे थे कि अब टीम इंडिया संभल नहीं सकती और आस्ट्रेलिया इस सीरीज में क्लीन स्वीप कर लेगा.

लेकिन तमाम कयासों को धत्ता बताते हुए भारतीय टीम टीम मैदान पर उतरी और आज जब तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ तो मैच पूरी तरह से भारतीय टीम के जबड़े में है और वह कभी भी मैच जीतकर सीरीज में बराबरी कर सकती है. सुनील गावस्कर ने सेवन नेटवर्क के साथ बातचीत में कहा कि रहाणे की पारी भारतीय क्रिकेट के इतिहास की यादगार पारी है, जिसका उल्लेख बार-बार किया जायेगा. विपरीत परिस्थिति में भी अजिंक्य रहाणे ने जिस समझदारी से धैर्यपूर्वक बैटिंग की और शतक जड़ा उनकी प्रशंसा होनी चाहिए.

गावस्कर ने कहा कि रहाणे की पारी और टीम का खेल दोनों ही इतिहास में याद किये जायेंगे. इस मैच के जरिये हमारी टीम ने यह संदेश दिया है दिया है कि विपरीत परिस्थिति क्यों ना हो, टीम हथियार नहीं डालेगी वह लड़ना जानती है और लड़ेगी और जीतकर आयेगी. यही कारण है कि रहाणे के शतक में गंभीर संदेश छुपा है.

Also Read: ICC Awards की हुई घोषणा, जानें कोहली-धौनी के अलावा विश्व के किन-किन खिलाड़ियों ने मारी बाजी…

कुछ ही दिनों पहले गावस्कर ने रहाणे की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा था कि मैं उनकी ज्यादा तारीफ भी नहीं कर सकता, क्योंकि अगर मैं यह कहता हूं कि वे एक बेहतरीन समझ वाले कप्तान हैं, तो मुझपर यह आरोप लगेगा कि मैं मुंबई वालों की साइड ले रहा हूं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola