ePaper

World Cup Qualifiers: ये 4 टीमें हुईं वर्ल्ड कप की रेस से बाहर, अब इन टीमों के बीच होगी सुपर-6 की जंग

Updated at : 26 Jun 2023 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
World Cup Qualifiers: ये 4 टीमें हुईं वर्ल्ड कप की रेस से बाहर, अब इन टीमों के बीच होगी सुपर-6 की जंग

World Cup Qualifiers: भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 में खेलने के लिए जिम्बाब्वे में 10 टीमों के बीच जारी क्वालीफाइंग राउंड से चार टीमें बाहर हो गईं हैं. वहीं सुपर-6 की जंग के लिए टीमों की तस्वीर साफ हो गई है.

विज्ञापन

ICC World Cup Qualifiers 2023 Points Table: जिम्बाब्वे में चल रहे 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफयर्स में अब तक 16 मुकाबले खेल जा चुके हैं. रविवार को श्रीलंका ने आयरलैंड पर 133 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर ग्रुप बी में टॉप पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. जबकि ग्रुप ए में जिम्बाब्वे पहले स्थान पर काबिज है. 10 टीमों के बीच वर्ल्ड कप के बचे दो स्थानों के लिए जंग जारी है. लेकिन इनमें से चार टीमों का वर्ल्ड कप में पहुंचने का सपना टूट चुका है और सुपर-6 में खेलने वाली टीमों की तस्वीर साफ हो गई है.

क्वालीफाइंग राउंड से बाहर हुईं ये चार टीमें

गौरतलब है कि आयरलैंड, नेपाल, यूएई और यूनाइटेड स्टेट्स का 2023 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया है. ये सभी टीमें क्वालीफायर राउंड से बाहर हो गईं हैं. अब 6 टीमों के बीच भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मेन इवेंट में पहुंचने की जंग होगी. इसमें श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान और वेस्टइंडीज शामिल हैं. हालांकि, अभी लीग स्टेज के चार मुकाबले बाकी हैं, लेकिन फिर भी टॉप-6 की तस्वीर साफ हो गई है.

undefined
29 अगस्त से खेले जाएंगे सुपर-6 के मुकाबले

बता दें कि क्वालीफाइंग राउंड में सुपर-6 के मुकाबले 29 अगस्त से खेले जाएंगे. वहीं इसका फाइनल मुकाबला 9 जुलाई को खेला जाएगा. क्वालीफायर से दो टीमें वर्ल्ड कप के मेन इवेंट में जाएंगी. बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसके लिए आठ टीमें सीधे तौर पर क्वालीफाई हो चुकी हैं. वहीं अंतिम दो टीमें क्वालीफाइंग राउंड से पहुंचेंगी.

undefined
वर्ल्ड कप 2023 के लिए इन आठ टीमों ने किया है सीधे क्वालीफाई

2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए होस्ट भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने सीधे तौर पर क्वालीफाई किया है. अब बाकी दो टीमें क्वालीफायर राउंड से आएंगी. फिर अक्टूबर-नवंबर में मेन इवेंट खेला जाएगा. अपने घर पर खेलने की वजह से टीम इंडिया वर्ल्ड कप में बतौर फेवरेट उतरेगी.

Also Read: IND vs WI: रोहित शर्मा पर प्रदर्शन में सुधार का दबाव तो कोहली के पास होगा विराट बनने का मौका, देखें रिकॉर्ड
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola