India vs New Zealand अभ्यास मैचः ‘बर्थडे बॉय'' मयंक अग्रवाल ने बनाये रन, पंत भी फार्म में लौटे

हैमिल्टनः मयंक अग्रवाल ने रविवार को यहां भारत के न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ ड्रा हुए अभ्यास मैच में अपने जन्मदिन के मौके पर रन जुटाये जबकि ऋषभ पंत ने सतर्क होकर आक्रामकता से बल्लेबाजी की. मैच लंच के एक घंटे बाद समाप्त कर दिया गया, जब तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में महज 48 […]
हैमिल्टनः मयंक अग्रवाल ने रविवार को यहां भारत के न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ ड्रा हुए अभ्यास मैच में अपने जन्मदिन के मौके पर रन जुटाये जबकि ऋषभ पंत ने सतर्क होकर आक्रामकता से बल्लेबाजी की. मैच लंच के एक घंटे बाद समाप्त कर दिया गया, जब तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में महज 48 ओवर खेलकर चार विकेट पर 252 रन बनाये थे. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद से ही अग्रवाल का खराब दौर चल रहा था, लेकिन यहां वह 99 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 81 रन बनाकर रिटायर हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




