ePaper

World Cup: चोट के बाद वापसी कर रहे खिलाड़ियों को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने जताई खुशी

Updated at : 28 Sep 2023 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
World Cup: चोट के बाद वापसी कर रहे खिलाड़ियों को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने जताई खुशी

खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और स्वस्थ स्थिति को देखकर कोच राहुल द्रविड़ काफी खुश नजर आए. भारत के लिए ये बहुत ही महत्वपूर्ण समय है. 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारत अपने सारे खिलाड़ियों को स्वस्थ देखना चाहता है.

विज्ञापन

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने चोट से वापसी कर रहे खिलाड़ियों को लेकर संतोष और खुशी जाहीर की है. भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोट और बीमारी से जूझ रहे थें. जिसके कारण 5 अक्टूबर से शुरू हो रही विश्व कप को लेकर राहुल द्रविड़ थोड़े चिंतित नजर आ रहे थें. परंतु अब जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को अगले सप्ताह शुरू हो रहे वनडे विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में खेलने का मौका मिल गया है. कमर की तकलीफ के कारण लंबे समय तक बाहर रहे बुमराह ने मोहाली और राजकोट में दस दस ओवर गेंदबाजी की थी. तीसरे वनडे में वह हालांकि महंगे साबित हुए.पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में वापसी करने वाले बुमराह ने श्रीलंका में एशिया कप भी खेला था.

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की स्थिति में सुधार

श्रेयस अय्यर ने इंदौर में शतक जमाया और राजकोट में 48 रन बनाये. राहुल ने दो अर्धशतक लगाने के साथ उम्दा विकेटकीपिंग भी की. द्रविड़ ने तीसरे मैच के बाद कहा ,‘‘इन सभी के लिये मैच टाइम बहुत महत्वपूर्ण था और यह अच्छी बात है कि उन्हें यह मिला. जस्सी ने दो मैचों में पूरे दस ओवर डाले. सिराज ने भी वापसी करके गेंदबाजी की. अश्विन को इस तरह गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा. केएल ने पूरे 50 ओवर विकेटकीपिंग की और अच्छी बल्लेबाजी भी की.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ श्रेयस ने कुछ अच्छी पारियां खेली. हमें लगातार सुधार करते हुए विश्व कप में इस लय को कायम रखना है.’’

आर अश्विन से जुड़ी सवाल पर द्रविड़ ने नही दिया कोई जवाब

विश्व कप टीम में आर अश्विन को शामिल किये जाने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. विश्व कप के लिए टीम में बदलाव बृहस्पतिवार तक ही किये जा सकते हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. एनसीए चयनकर्ताओं और अजित अगरकर के संपर्क में है तो मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. अगर कोई बदलाव है तो आपको इसकी आधिकारिक सूचना मिलेगी. अभी तक तो कोई बदलाव नहीं है.’’

Also Read: ICC World Cup 2023: 7 साल बाद भारत पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम, ऐसे हुई वापसी, देखें तस्वीरें
Also Read: Cricket World Cup: केन विलियमसन के विश्व कप अभ्यास मैच खेलने की संभावना

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola