World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम

पहले मैच में शुरुआती दबाव झेलने वाली भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती नौ अलग अलग जगहों पर हालात के अनुरुप ढलने की होगी.

विज्ञापन

India vs Afghanistan: वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में आज भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत लगातार दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगा, तो अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप में पहली जीत की तलाश होगी. दोनों टीमों के बीच आज का मैच दोपहर दो बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम

पहले मैच में शुरुआती दबाव झेलने वाली भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती नौ अलग अलग जगहों पर हालात के अनुरुप ढलने की होगी. चेपॉक पर धीमे और स्पिनरों के मददगार विकेट के बाद अब फिरोजशाह कोटला पर खेलना है जहां दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पिछले सप्ताह खेले गए मैच में 700 से अधिक रन बने थे.

शुभमन गिल नहीं होंगे आज के मैच में, ईशन को मिल सकता है ओपनिंग का मौका

शुभमन गिल डेंगू के कारण यह मैच नहीं खेल पायेंगे जिससे ईशान किशन को एक बार फिर रोहित के साथ पारी का आगाज करने का मौका मिलेगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किशन और श्रेयस अय्यर खराब शॉट खेलकर आउट हुए थे जिससे भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. उन्हें इस बार इस गलती से पार पाना होगा.

Also Read: शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के लिए हुए नॉमिनेट

अपने होम ग्राउंड में खेलेंगे विराट कोहली

यह मैच विराट कोहली के अपने शहर में हैं और वह चेन्नई में दिखाई गई लय को कायम रखना चाहेंगे. कोहली प्रशंसकों को यादगार मैच की सौगात देने को आतुर होंगे. राहुल ने पिछले महीने एशिया कप के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम प्रबंधन ने आलोचना के बावजूद उन पर भरोसा बनाये रखा जिस पर वह खरे उतरे.

भारत की गेंदबाजी आक्रमण मजबूत

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का संयोजन शानदार रहा. भारत ने बीच के ओवरों में छह विकेट लिये. भारत अगर तीन स्पिनरों को लेकर नहीं उतरता है तो आर अश्विन की जगह मोहम्मद शमी ले सकते हैं.

अफगानिस्तान की ताकत स्पिनर

दूसरी ओर बांग्लादेश से हारने के बाद अफगानिस्तान टीम बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी. अफगानिस्तान की ताकत उसके स्पिनर रहे हैं लेकिन बल्लेबाजो को उनका साथ देना होगा. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ही फॉर्म में दिख रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पूरी टीम 156 रन पर आउट हो गई थी, लेकिन इसमें सुधार करना होगा.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर.

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान और नवीन उल हक.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola