World Cup 2023: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे इतने मैच, जानें क्या है पूरा समीकरण

Ahmedabad: India’s captain Rohit Sharma goes for a six during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and Pakistan, at Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Saturday, Oct. 14, 2023. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI10_14_2023_000383B)
भारतीय टीम इस समय लगातार तीन मैच जीतकर अच्छी स्तिथि में है. वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेला जा रहा है. जिसमें सभी टीमों को 9-9 मुकाबले खेलने हैं. वैसे में जो भी टीम 7 मुकाबले जीत लेती है, वह सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी.
वर्ल्ड कप 2023 में अबतक 16 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने अपने-अपने सारे मैच जीत लिए हैं और प्वाइंट्स टेबल को लीड कर रही हैं. हालांकि लगातार चार मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम 8 अंक लेकर नंबर वन पर बनी हुई है. वहीं भारत 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. अगर भारतीय टीम जीत के अभियान को जारी रखता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल का सफर आसान हो जाएगा. तो आइये जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या है समीकरण.
इस तरह सेमीफाइनल में होगी भारतीय टीम की एंट्री
भारतीय टीम इस समय लगातार तीन मैच जीतकर अच्छी स्तिथि में है. वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेला जा रहा है. जिसमें सभी टीमों को 9-9 मुकाबले खेलने हैं. वैसे में जो भी टीम 7 मुकाबले जीत लेती है, वह सीधे सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगी. भारतीय टीम ने अबतक तीन मुकाबले जीत लिए हैं, अगर चार मैच और भारत जीत लेता है, तो आसानी से सेमीफाइनल में उसकी एंट्री हो जाएगी.
Also Read: World Cup 2023: नीदरलैंड और अफगानिस्तान के उलटफेर से दिग्गज टीमों में दहशत! वर्ल्ड कप में मचाया गदर
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 14 अंकों की जरूरत
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 14 अंकों की जरूरत होगी. अगर किसी टीम के लीग चरण में 14 अंक हो जाते हैं, तो वह आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. इससे कम अंक होने की स्थिति टीम को दूसरी टीम के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा.
भारत के साथ-साथ ये टीमें सेमीफाइनल की दावेदार
वर्ल्ड कप 2023 की टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगीं. प्वाइंट्स टेबल में इस समय न्यूजीलैंड 8 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है, तो 6 अंकों के साथ भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है. दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे और पाकिस्तान चौथे नंबर पर है. दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं. अभी तक के प्रदर्शन को देखते हुए भारत सहित दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है.
Also Read: CWC 2023: नीदरलैंड ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की जीत, कैसे किया यह कारनामा?
भारत का ऐसा रहा है प्रदर्शन
वर्ल्ड कप 2023 में अबतक भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. फिर अफगानिस्तान को 8 विकेट से और फिर पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला था. भारत का नेट रन रेट +1.821 है.
लगातार चार मैच जीतकर न्यूजीलैंड सबसे मजबूत स्थिति में
न्यूजीलैंड की टीम ने अपने सभी चार मैच जीत लिए हैं और 8 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड ने पहले मैच में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था, फिर दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन से हराया था. तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था, जबकि चौथे मैच में अफगानिस्तान को रिकॉर्ड 149 रन से हराया था. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.923 है.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए आसान नहीं वर्ल्ड कप में आगे की राह
ऑस्ट्रेलिया और गत चैंपियन टीम इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप 2023 में आगे की राह मुश्किलों भरा है. दोनों टीमें अबतक केवल एक-एक मैच ही जीत पाई हैं. दोनों के दो-दो अंक हैं. जबकि नेट रन रेट के आधार पर इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से आगे है. इंग्लैंड का नेट रन रेट -0.084 है, तो ऑस्ट्रेलिया का -0.734 है. प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है. जबकि ऑस्ट्रेलिया 7वें नंबर पर पहुंच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










