ePaper

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगे शरत कमल और निकहत जरीन

Updated at : 08 Aug 2022 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगे शरत कमल और निकहत जरीन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के समापन समारोह में स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल भारत के ध्वजवाहक होंगे. 40 वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किये.

विज्ञापन

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) के समापन समारोह में स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन राष्ट्रमंडल भारत के ध्वजवाहक होंगे. 40 वर्षीय शरत ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कुल चार पदक अपने नाम किये. उन्होंने पुरुष टीम और मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जबकि पुरुष युगल में रजत पदक हासिल किया. उन्हें अभी पुरुष एकल के स्वर्ण पदक मैच में खेलना है. दूसरी तरफ जरीन ने महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था.

भारतीय दल प्रमुख ने किया अपडेट

भारतीय दल प्रमुख राजेश भंडारी ने पीटीआई से कहा, ‘निकहत जरीन और शरत कमल समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे.’ बता दें कि ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता और कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की गोल्डमेडलिस्ट पीवी सिंधू और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक थे.

Also Read: CWG 2022, 11th Day Schedule: आज भी भारत को इन खेलों में मिलेगा मेडल, देखें 11वें दिन का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. भारत ने अबतक 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज के साथ कुल 56 पदक जीते हैं. पदक तालिका में भारत 5वें स्थान पर स्थित है.

भारत के पदक विजेता

19 गोल्ड- मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घंघास, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला, पीवी सिंधू

15 सिल्वर- संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबूबकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर

22 ब्रॉन्ज- गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola