ePaper

CWG 2022, 11th Day Schedule: आज भी भारत को इन खेलों में मिलेगा मेडल, देखें 11वें दिन का पूरा शेड्यूल

Updated at : 08 Aug 2022 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022, 11th Day Schedule: आज भी भारत को इन खेलों में मिलेगा मेडल, देखें 11वें दिन का पूरा शेड्यूल

Birmingham: Silver medallists Indian women's cricket team players with gold medallists Australian team and bronze medallists New Zealand team pose for photographs during the medal ceremony at the Commonwealth Games 2022, Edgbaston Cricket Ground in Birmingham, UK, Sunday, Aug. 7, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_08_2022_000057A)

पुरुष हॉकी में गोल्ड मेडल के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होना है. मैच शाम 5:00 बजे से शुरू होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए तीसरी बार भिड़ंत होगी.

विज्ञापन

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (commonwealth games 2022 ) में अबतक भारत का सफर शानदार रहा है. 10वें दिन भारत ने 15 मेडल जीते. 11वें दिन भी भारत को 4 पदक मिलना तय है. आज भारत को पूरा शेड्यूल इस प्रकार है.

बैडमिंटन: महिला एकल स्वर्ण पदक मैच: पीवी सिंधु – 1:20 बजे पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: लक्ष्य सेन – 2:10 बजे पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी – दोपहर 3:00 बजे

Also Read: CWG 2022: कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया की तहलिया मैकग्रा ने भारत के खिलाफ खेला फाइनल

हॉकी: पुरुष हॉकी में गोल्ड मेडल के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होना है. मैच शाम 5:00 बजे से शुरू होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए तीसरी बार भिड़ंत होगी. अबतक भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से नहीं जीत पाया है. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स हॉकी का फाइनल मुकाबला एक बार भी नहीं हारा है.

Also Read: CWG 2022: 10वें दिन भारत ने 5 गोल्ड सहित जीते 15 मेडल, 55 पहुंची कुल पदकों की संख्या

टेबल टेनिस

पुरुष एकल कांस्य पदक मैच: जी साथियान – 3:35 बजे पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरथ कमल – 4:25 बजे.

18 गोल्ड के साथ भारत पदक तालिका में नंबर पांच पर

18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 कांस्य पदक की मदद से भारत ने अबतक 55 मेडल जीत लिये हैं. इसके साथ ही पदक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है. हालांकि पदक तालिका में भारत को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. भारत पहले चौथे स्थान पर था, लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत को पछाड़कर चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है. पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया अब भी नंबर वन पर बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया ने 66 गोल्ड, 55 सिल्वर और 53 कांस्य की मदद से कुल 174 पदक अपने नाम किये हैं. 166 पदक लेकर इंग्लैंड दूसरे और 91 पदकों के साथ कनाडा तीसरे स्थान पर बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola