ePaper

Road Accident Death : झारखंड के चतरा में सब्जी बेचने जा रहे किसान समेत दो को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated at : 22 Jan 2021 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident Death : झारखंड के चतरा में सब्जी बेचने जा रहे किसान समेत दो को पिकअप वैन ने रौंदा, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Road Accident Death, Jharkhand News, चतरा न्यूज : झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया-हजारीबाग एनएच 100 पथ स्थित अमगांवा छठ तालाब के पास एक पिकअप वैन ने सब्जी बेचने जा रहे किसान समेत दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतकों में अमगांवा के वासुदेव राणा (45) व चतरा के मो शमीम (50) शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार वासुदेव राणा साइकिल से टमाटर बेचने शिला साप्ताहिक हाट जा रहा था, जबकि मो शमीम सड़क निर्माण कार्य में लगा था. वह मुंशी का कार्य कर रहा था. वह बाइक से अमगांवा से नाश्ता लाने जा रहा था. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

Also Read: शराब उन्मूलन के खिलाफ चला अभियान, सौ शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

सूचना पाकर जमा हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त पथ को दो घंटे तक जाम रखा. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. एसडीपीओ वचनदेव कुजूर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद सड़क जाम हटा.

Also Read: टंडवा के NTPC क्षेत्र में लगी आग, स्क्रैप जलकर हुई राख

पुलिस ने वाहन चालक व पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया. दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ पर भाजपा का पलटवार, दीपक बोले- हेमंत सरकार के खिलाफ पार्टी नहीं चला रही कोई अभियान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola