Jharkhand News : दोस्त की शादी के लिए लड़की देखने आए युवक को भायी लड़की, बिना दहेज लिए किया चट मंगनी पट ब्याह, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Jharkhand News, Chatra News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : झारखंड के चतरा जिले के गिद्धौर के भगहर भंडार निवासी स्वर्गीय विनोद दांगी के पुत्र राजेंद्र कुमार ने आदर्श विवाह रचाकर मिसाल पेश की है. राजेन्द्र ने उस युवती से बगैर दहेज व शुभ मुहूर्त का इंतजार किए शादी रचा ली. चौपारण प्रखंड के भगहर भंडार निवासी राजेंद्र कुमार ने गिद्धौर गांव के ब्रह्मदेव दांगी की पुत्री संजू कुमारी से शादी रचाई. आपको बता दें कि इस लड़की को कई बार लड़के वालों ने नापसंद किया था.

जानकारी के अनुसार राजेंद्र कुछ दिन पूर्व अपने दोस्त के लिए लड़की देखने गिद्धौर आया हुआ था. लड़के वालों ने संजू को नापसंद कर दिया. इसी दौरान राजेन्द्र को संजू भा गयी और उसने संजू के पिता से विवाह का प्रस्ताव रखा. दोनों तरफ से विवाह के लिए हामी भर दी गई. गांव के पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, निरंजन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों को इसकी सूचना दी गयी. सभी लोगों ने युवक राजेंद्र को शुभ मुहूर्त में विवाह करने की सलाह दी.
राजेंद्र ने बिना दहेज लिए और शुभ मुहूर्त का इंतजार किए चट मंगनी पट विवाह करने की जिद करने लगा. आखिरकार युवक की जिद पर बटेश्वर शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ. महाशिवरात्रि के मौके पर कौलेश्वरी मंदिर में वर-वधू ने आशीर्वाद लिया. इस आदर्श विवाह की चर्चा पूरे प्रखंड में हो रही है. ग्रामीण राजेन्द्र की प्रशंसा कर रहे हैं.
Also Read: Jharkhand News : आगरा सड़क हादसे में झारखंड के चतरा से दो लोगों की मौत, काम करने जा रहे थे मजदूर
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए