ePaper

चतरा में पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप, एक बार फिर चरमरा गयी है जलापूर्ति व्यवस्था

Updated at : 11 Oct 2023 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा में पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप, एक बार फिर चरमरा गयी है जलापूर्ति व्यवस्था

शहर में तीन जलमीनार से पेयजलापूर्ति की जाती है, जिसमें पुरानी टंकी, काली पहाड़ी व सदर ब्लॉक स्थित जलमीनार शामिल हैं. तीनों जलमीनार से पेयजलापूर्ति ठप है.

विज्ञापन

चतरा में एक बार फिर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है. पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है. जलापूर्ति पाइप में लिकेज हाे जाने की वजह से जलापूर्ति ठप बतायी जा रही है. लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. शहर के जतराहीबाग, दीभा मुहल्ला, चुड़ीहार मुहल्ला, धंगरटोली, खानकाह रोड, महुआ आजाद, आजाद नगर, गुदरी बाजार, बिंड मुहल्ला, अव्वल मुहल्ला समेत कई मुहल्लों में पेयजलापूर्ति ठप है. सुबह होते ही लोगों को पानी की चिंता सताने लगती है. चापानलों में भीड़ लग रही है. लोग ठेला, साइकिल व बाइक पर पानी ढोते दिख रहे हैं.

कई लोग आरओ वाटर खरीद कर पीने को मजबूर हैं. मालूम हो कि शहर में तीन जलमीनार से पेयजलापूर्ति की जाती है, जिसमें पुरानी टंकी, काली पहाड़ी व सदर ब्लॉक स्थित जलमीनार शामिल हैं. तीनों जलमीनार से पेयजलापूर्ति ठप है. हमेशा कभी पाइप लिकेज, तो कभी पर्याप्त बिजली नहीं होने की बात कह कर पेयजलापूर्ति ठप हो रही है. छोटी-मोटी समस्या भी दूर करने में विभाग को कई दिन लग जाते हैं. उपभोक्ताओं ने कहा कि हर माह पानी कर देने के बाद भी नियमित रूप से पेयजलापूर्ति नहीं की जाती है. जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जिससे लोगों में नाराजगी दिख रही है. उपभोक्ताओं ने उपायुक्त अबु इमरान से नियमित पेयजलापूर्ति कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola