ePaper

गुजरात से चोरी हुई 20 लाख की घड़ी बिहार से बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 10 Feb 2021 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात से चोरी हुई 20 लाख की घड़ी बिहार से बरामद, एक गिरफ्तार

घोड़ासहन से शटरकटवा गिरोह के सरगना इम्तेयाज के घर से छापेमारी कर पुलिस ने 20 लाख का कीमती घड़ियां बरामद की हैं. सभी घड़ी कीमती की है, एक घड़ी की कीमत 45 हजार से लेकर दो लाख तक है.

विज्ञापन

मोतिहारी. घोड़ासहन से शटरकटवा गिरोह के सरगना इम्तेयाज के घर से छापेमारी कर पुलिस ने 20 लाख का कीमती घड़ियां बरामद की हैं. सभी घड़ी कीमती की है, एक घड़ी की कीमत 45 हजार से लेकर दो लाख तक है.

14 जनवरी को घोड़ासहन के छह शटरकटवा गिरोह के बदमाशों ने गुजरात के अहमदाबाद नवरंग थाना इलाके में घड़ी के एक शो-रूम का शटरकाट करीब एक करोड़ की कीमती घड़ी चोरी की थी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पटना एसटीएफ के साथ गुजरात पुलिस मोतिहारी पहुंची. टेक्निकल सेल की टीम के साथ घोड़ासहन में छापेमारी कर गिरोह के बदमाश रोहित सिंह को गिरफ्तार किया.

उसकी निशानदेही पर गिरोह के सरगना इम्तेयाज आलम के वृता चौक स्थित घर पर छापेमारी कर चोरी के 20 लाख की घड़ी बरामद की.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन