Indian Navy Recruitment 2022: 10वीं पास छात्रों को मिल रहा है भारतीय नौसेना में काम करने का मौका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2022 6:21 PM
Western Naval Command Recruitment 2022 Notification: वेस्टर्न नेवल कमांड, भारतीय नौसेना ने पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. केवल पात्र रक्षा कर्मचारी रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर भारतीय नौसेना ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Western Naval Command Recruitment 2022 Notification: वेस्टर्न नेवल कमांड, भारतीय नौसेना ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. विभिन्न ग्रुप सी पदों जैसे फायरमैन, फार्मासिस्ट और कीट नियंत्रण कार्यकर्ता पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की गई है. केवल पात्र रक्षा कर्मचारी रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर भारतीय नौसेना ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन पत्र की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2022
फायरमैन – 120 पद
फार्मासिस्ट – 1
कीट नियंत्रण कार्यकर्ता – 6
शैक्षिक योग्यता:
फायरमैन – 10 वीं पास.
फार्मासिस्ट – 10 वीं पास.
कीट नियंत्रण कार्यकर्ता – 10वीं उत्तीर्ण.
भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं और नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो के साथ चिपका हुआ आवेदन “द फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान, बल्लाड पियर, टाइगर गेट के पास, मुंबई- 400001” पते पर विधिवत रूप से रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर भेज सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










