Live Updates

UK Board 10th, 12th results 2022 Live: रिजल्ट जारी, 10वीं में गौरव सकलानी, 12वीं में दीया राजपूत टॉपर

Updated:
विज्ञापन

UK Board 10th, 12th Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2022 आज, 6 जून को शाम 4 बजे जारी कर दिया गया. UK Board 12th का परिणाम 2022 और UK Board 10th का परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

UBSE 12th Result 2022: दीया राजपूत यूके बोर्ड की 12वीं की टॉपर बनीं

दीया राजपूत ने यूके बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 97 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. टॉपर ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं. अंशुल बहुगुणा ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. सुमित सिंह मेहता और दृष्टि चौहान ने 500 में से 483 या 96.60 प्रतिशत हासिल कर तीसरी रैंक हासिल की है.

UBSE 12th Result 2022: लड़कियां आगे

12वीं के रिजल्ट में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों ने 85.38 प्रतिशत पास किया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 79.74 प्रतिशत रहा.

UK Board Result 2022 – 10वीं, 12वीं का पास परसेंटेज

यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2022 आज, 6 जून को घोषित किया गया. यूके बोर्ड 10 वीं के परिणाम 2022 का पास प्रतिशत 77.74 प्रतिशत दर्ज किया गया. जबकि यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में पास प्रतिशत 82.63 प्रतिशत रहा.

UBSE 12th Result 2022: 12वीं में 82.63% उतीर्ण प्रतिशत

यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 में 82.63% पास प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं यूके बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम में 85.38 लड़कियां पास हुई हैं.

UK Board 10th, 12th results 2022: डायरेक्ट चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

UBSE 12th Result 2022: 12वीं में 82.63% पास प्रतिशत

यूके बोर्ड रिजल्ट 2022 कक्षा 12 की भी घोषणा कर दी गई है. इस साल यूबीएसई यूके बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2022 में 82.63% पास प्रतिशत दर्ज किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola