UP Board Result 2021: कब आएंगे यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Jun 2021 9:01 AM
UP Board Result 2021: यूपी में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं (10th and 12th Board Exam Result) के रिजल्ट की घोषणा हो सकती है. परि,द का कहना है कि रिजल्ट जारी करने को लेकर जल्द ही कोई फार्मूला तय कर लिया जाएगा. उम्मीद है बोर्ड इस सप्ताह तक कोई फार्मूला तय कर ले.
UP Board Result 2021: यूपी में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं (10th and 12th Board Exam Result) के रिजल्ट की घोषणा हो सकती है. परि,द का कहना है कि रिजल्ट जारी करने को लेकर जल्द ही कोई फार्मूला तय कर लिया जाएगा. उम्मीद है बोर्ड इस सप्ताह तक कोई फार्मूला तय कर ले.
यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने इसको लेकर कहा है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए सीबीएसई (CBSE) के पैटर्न का इंतजार नहीं करेगा. क्योंकि, दोनों बोर्ड का पैर्टन एक दूसरे से अलग है. अब अगर जल्द ही फार्मूला तैयार हो जाता है तो छात्रों का रिजल्ट भी जल्दी आ जाएगा. रिजल्ट आने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं.
कब हो सकते हैं परिणाम घोषितः अगर यूपी बोर्ड का इवैल्यूएशन फार्मूला इस सप्ताह तैयार हो जाता है तो छात्रों का रिजल्ट जुलाई के तीसरे या अंतिम सप्ताह से लेकर अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है. इसमें 10वीं के रिजल्ट तीसरे सप्ताह और 12वीं का रिजल्ट चौथे सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में आ सकता है. बता दें, यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए 56 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है.
कैसा होगा इवैल्यूएशन फॉर्मूलाः इस बार यूपी के 10वी औऱ 12वीं का रिजल्ट इवैल्यूएशन के आधार पर तय होगा. यानी, 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन कक्षा 10वीं और 11वीं में उनको मिले नंबर के आधार पर तय होगा. और 10वीं का रिजल्ट प्री बोर्ड और 9वीं के आधार पर तय होगा. वहीं, खबर है कि, सीएम योगी ने कहा है कि, बोर्ड परीक्षार्थियों को अंक सुधारने का मौका भी दिया जाएगा. यानी रिजल्ट जारी करते समय दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










