UP Board Result 2022: UPMSP हाई स्कूल, इंटर का रिजल्ट आज, डिटेल जानें

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज, 18 जून को यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करेगी. यूपीएमएसपी हाई स्कूल, इंटर के परिणाम उम्मीदवारों के लिए upresults.nic.in और यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu पर भी उपलब्ध होंगे.
UP Board Class 10th 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज, 18 जून को यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा करेगी. यूपीएमएसपी हाई स्कूल, इंटर के परिणाम उम्मीदवारों के लिए upresults.nic.in और यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu पर भी उपलब्ध होंगे. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह जानकारी दी है. कल दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा. हाईस्कूल का दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का परिणाम शाम 4 बजे यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय से जारी किया जाएगा.
राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. कुल 51,92,689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन उनमें से केवल 47,75,749 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए थे. कक्षा 10 के लिए कुल 27.8 लाख छात्र और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 24.1 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. बोर्ड ने मई के महीने में 2.25 करोड़ से अधिक कक्षा 10, 12 उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की। यूपीएमएसपी ने मुख्य मुख्य परीक्षकों और परीक्षकों को इस साल कक्षा 12 के लगभग एक दर्जन विषयों और कक्षा 10 के सात मुख्य विषयों में पाठ्यक्रम के बाहर पूछे गए प्रश्नों के लिए सभी परीक्षार्थियों को समान अंक देने का निर्देश दिया है.
10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको UP10/UP12 लिखकर स्पेस देना होगा और फिर अपना रोल नंबर लिखना होगा. इसके बाद मैजेस को 56263 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में रिजल्ट का मैसेज आपको फोन पर मिल जाएगा.
यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे.
-
स्टेप- 1: सबसे पहले यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं.
-
स्टेप- 2: होमपेज पर, ‘यूपी बोर्ड क्लास 10th या यूपी बोर्ड क्लास 12th परिणाम 2022’ का लिंक दिखाई देखा, जहां आपको क्लिक करना होगा (लिंक एक्टिव होने के बाद)
-
स्टेप- 3: अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
-
स्टेप- 4: सबमिट पर क्लिक करें
-
स्टेप- 5: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर शो हो जाएगा.
-
स्टेप- 6: अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या लेपटॉप/कंप्यूटर पर सेव कर लें.
Also Read: UP Board 10th 12th Result 2022: एसएमएस, डिजिलॉकर,वेबसाइट्स के जरिए यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने तरीका जानें
कक्षा 12 हिंदी में निम्नलिखित प्रश्नपत्रों में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे:
पेपर कोड 301 डीएल: 1 अंक
302 डीपी (सामान्य हिंदी: 5 अंक
302 डीआर: 5 अंक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




