Live Updates

UP Board Result 2021 LIVE Updates : यूपी बोर्ड के रिजल्‍ट जल्द होंगे जारी, इन वेबसाइटों पर जारी होंगे परिणाम

Updated:
विज्ञापन

UPMSP 10th-12th Result Date, UP Board Result 2021 LIVE Updates: उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमि‍क शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अभी तक रिजल्‍ट के तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन संभव है कि जल्द ही शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा रिजल्‍ट की तारीख के संबंध में कोई घोषणा कर दें.

विज्ञापन

शनिवार को जारी हुआ सीआईएससीई बोर्ड और राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

सीआईएससीई बोर्ड और राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है. सीबीएसई का रिजल्ट भी 25 जुलाई के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है.

यहां देख सकते हैं परिणाम

उत्तर प्रदेश भर में लाखों छात्र परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि इसके लिए तारीख और समय अभी तक अधिसूचित नहीं किया गया है. एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे.

ऑनलाइन ऐसे करें चेक

-UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.

-होमपेज पर, कक्षा 10 या 12 के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें.

-एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा.

-वेबपेज पर अपना नाम, रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

-UPMPS बोर्ड रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

-डाउनलोड करें और परिणाम का प्रिंटआउट लें.

मूल्यांकन के अनुसार परिणामों की गणना की जा रही है

इस साल, यूपी सरकार ने कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था. राज्य बोर्ड ने मूल्यांकन मानदंड स्थापित किए जिसके अनुसार परिणामों की गणना की जा रही है.

UP Class 10, 12 Results 2021: जाँच करने के लिए वेबसाइटें

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

results.upmsp.edu.in

रद्द हो गई थी परीक्षा

कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई. सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया था. इस साल उत्तर प्रदेश कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए 56 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola