द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 450 पद, जल्द करें आवेदन, डिटेल जानें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

The New India Assurance Company Limited Recruitment 2023: द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने आइटी स्पेशलिस्ट, जनरलिस्ट समेत 450 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. पूरी डिटेल आगे पढ़ें.

विज्ञापन
undefined

सरकारी नौकरी से जुड़ने की ख्वाहिश रखनेवाले युवाओं से द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) (स्केल I) पदों पर आवेदन मांगे हैं. द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (एनआइएसी) लिमिटेड, ने रिस्क इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनि��र, लीगल ऑफिसर, अकाउंट्स, एओ (हेल्थ), आइटी स्पेशलिस्ट, जनरलिस्ट समेत 450 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट) पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 अगस्त, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. आप आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, तो जानें पदों से संबंधित योग्यता एवं चयन प्रक्रिया के बारे में…

विज्ञापन
undefined

कुल पद 450

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट)
रिस्क इंजीनियर   36
ऑटोमोबाइल इंजीनियर   96
लीगल   70
अकाउंट्स   30
हेल्थ   75
आइटी   23
जनरलिस्ट     120

undefined

आवश्यक योग्यता

रिस्क इंजीनियर पद के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में इंजीनियरिंग (स्नातक/स्नातकोत्तर) करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. ऑटोमोबाइल इंजीनियर के लिए प्रथम श्रेणी के साथ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीइ/ बीटेक/ एमइ/ एमटेक की योग्यता रखनेवाले आवेदन के पात्र हैं. लीगल के पदों पर कानून में स्नातक/ स्नातकोत्तर करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. अन्य पदों के लिए मांगी गयी योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.  

undefined

आयु सीमा

जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए 27 वर्ष तय है.  

undefined

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों पर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा. पहले चरण की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 9 सितंबर, 2023 और दूसरे चरण की परीक्षा 8 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जायेगी.

undefined

ऐसे करें आवेदन

आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे.
अंतिम तिथि : 21 अगस्त, 2023.

undefined

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें

अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.newindia.co.in/cms/3bebcbfa-feaa-4e19-ace7-2de62d1de0af/DETAILEDADVERTISEMENT-NIACLAODRRE2023(1).pdf?gue st=true

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola