SSC ने जारी किया GD Constable परीक्षा का परिणाम, यहां देखें कटऑफ

SSC GD Constable 2024 Result
एसएससी ने जीडी कांस्टेबल की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं, ऐसे में देखें अलग- अलग राज्यों में क्या रहा इस साल का कट ऑफ और कैसे देख सकते हैं आप अपना रिजल्ट.
SSC GD Constable Result 2024: एसएससी जीडी परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वह अपना रिजल्ट, फाइनल अंजीर की और कट ऑफ एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. ऐसे में जानें क्या था इस साल का कट ऑफ और कितने अभ्यार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल.
जानें कैसा रहा इस साल का कटऑफ:
यूपी
- जनरल वर्ग : 139.94
- ईडब्ल्यूएस: 136.85
- एससी: 133.14
- एसटी: 127.91
- ओबीसी: 139.94
बिहार
- जनरल: 125.71
- ईडब्ल्यूएस: 136.85
- ओबीसी: 120.60
- एससी: 105.97
- एसटी: 121.01
मध्य प्रदेश
- जनरल: 133.04
- ईडब्ल्यूएस: 126.49
- ओबीसी: 135.33
- एससी: 125.62
- एसटी: 109.08
दिल्ली
- जनरल: 125.41
- ईडब्ल्यूएस: 106.20
- ओबीसी: 118.88
- एससी: 124.26
- एसटी: 106.51
झारखंड
- जनरल: 102.24
- ईडब्ल्यूएस: 82.45
- ओबीसी: 109.01
- एससी: 80.44
- एसटी: 87.98
अन्य सभी राज्यों के परिणाम आप एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
Also Read: JSSC: झारखंड में विभिन्न विभागों में 863 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- सबसे पहले एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें.
- एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम का विकल्प चुनें.
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ फिल करें.
- सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें.
- आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे आगे के लिए डाउनलोड कर के अपने पास रख लें.
Also Read: Punjab National Bank में 2700 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Also Read: ITBP 2024 : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में वैकेंसी जारी, देखें भर्ती डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




