Live Updates

Board Result 2021 Updates: यहां से चेक करें WB, UP समेत इन राज्यों के 10वीं, 12वीं के रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

Board Result 10th 12th Live Updates 2021 CBSE, ICSE of UP, WBBS, Karnataka 2nd puc : उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परिणाम की घोषण आज की जा सकती है. इसके अलावा सीबीएसई, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड के परिणाम भी आ सकते हैं.

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

1- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

2- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

3- अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें.

4- 10वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा.

5- 10वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें परिणाम

हर साल की तरह इस बार भी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे. छात्र अपना रिजल्ट results.nic.in, cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर देख सकते हैं. यहां नतीजों से जुड़ा एक लिंक एक्टिव होगा जिसे क्लिक करके छात्र अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे.

जल्द जारी होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 10वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार 10वीं के छात्रों की परीक्षाएं रद्द हो गई थी.

31 जुलाई तक घोषित हो सकते हैं सीबीएसई के 12वीं बोर्ड के नतीजे

छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी देख सकेंगे. सीबीएसई के 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के नतीजे 31 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद है. सीबीएसई ने अपने से संबद्ध सभी स्कूलों को जारी की गई अनुसूची का सख्ती से पालन करने और 16 जुलाई से 22 जुलाई के बीच मॉडरेशन का काम पूरा करने को कहा है.

20 जुलाई को रिलीज होने वाला था सीबीएसई के दसवीं बोर्ड का परिणाम

सीबीएसई दसवीं बोर्ड के रिलीज की आधिकारिक तारीख 20 जुलाई निर्धारित की गई थी. अब इसमें थोड़ी देरी की संभावना है, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट इस सप्ताह में कभी भी आ सकता है. बोर्ड ने अभी तक 10वीं के छात्रों के लिए सारणीकरण प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया है. ऐसे में बोर्ड कब नतीजे घोषित करेगा ये देखना बाकी है.

होने वाली है उत्तर प्रदेश होर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP ) जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीख की घोषणा करने वाला है. शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola