Sarkari Naukri 2020 Updates: इन सरकारी विभागों में बंपर भर्ती, 5 हजार से ज्यादा रिक्त पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, SarkariResults.com, Railway Jobs, RRB NTPC Exam Date, UGC Guidelines 2020, Delhi Police Recruitment: रेलवे, बैंकिंग, एसएससी के अलावा कई राज्य सरकार द्वारा कई विभागों में वैकेंसी निकाली गई है. उनमें से कुछ वैकेंसी पर अप्लाई करने की आज अंतिम तारीख है, तो वहीं सरकारी नौकरी के कई नए नोटिफिकेश भी जारी किए गए हैं. उन तमाम नोटिफिकेशन की जानकारी हम आपको यहां देंगे. उम्मीदवार उन वैकेंसी पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. लेटेस्ट जॉब के साथ आवेदन करने संबंधित डिटेल्स नीचे दी गई हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से किन सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है.
Forest Guard: आवेदन एवं चयन प्रक्रिया
फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मंगाए गए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं, इन पदों के पर आवेदित उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (ओएमआर पर आधारित) और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.
OSSC Field Assistant Recruitment 2020
फील्ड असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ओएसएससी की वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2020 है.
बीपीएससी ने लेक्चरर के पदों के लिए निकली नियुक्ति
बीपीएससी ने लेक्चरर के पदों के लिए आवेदन निकाले हैं. पदों की कुल संख्या 226 है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – www.bpsc.bih.nic.in – पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है. रजिस्ट्रेशन करने के बाद दिए गए दिशा निर्देशों के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करना होगा.
सशस्त्र सीमा बल में करें नौकरी के लिए आवेदन
सशस्त्र सीमा बल (SSB), गृह मंत्रालय ने कांस्टेबल की भर्ती (Constable Recruitment 2020) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. कुल 1522 रिक्तियां हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ssbrectt.gov.in या applyssb.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
एनएचएम राजस्थान सीएचओ भर्ती 2020
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से कम्युनिटी हेल्थ या नर्सिंग में बीएससी होनी चाहिए. इसके अलावा G.N.M या BAMS कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों की उम्र की गिनती 1 जनवरी, 2020 के आधार पर की जाएगी.
बीपीएससी : ये होगी होगी आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार सबसे पहले www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण करें. इसके बाद उम्मीदवार दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर आवदेन पत्र सबमिट करें. उसके बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी लेकर मांगे गए दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते ‘ज्वॉइंट सेक्रेटरी-को-एग्जामिनेशन कंट्रोलर, 15, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, पटना- 800001’ पर 12 अक्टूबर से पहले तक भेज दें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए