Live Updates

Sarkari Naukri 2020 Updates: DSSSB जल्द ही कर सकता है शिक्षकों की बंपर भर्ती, इन राज्यों ने निकाली हैं 5,000 से ज्यादा रिक्तियां, जाने आवेदन प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, UGC NET, RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card, SSB Constable Recruitment 2020: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले ढेर सारे छात्र कई साल से मेहनत कर रहे हैं, तो किसी ने कुछ ही दिन पहले से तैयारी शुरू की है. बैंकिंग, एसएससी, रेलवे, सिविल सर्विस जैसी कई नौकरियां है जिसमें छात्र अपना कैरियर बनाना चाहते हैं. आपको बता दें बैंकिंग,रेलवे और एसएससी के अलावा कई राज्यों ने सौकड़ों नियुक्तियां निकाली हैं, जिसमें भाग लेकर छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिना देरी किए इन पदों के लिए आवेदन कर दें. सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

विज्ञापन

ओडिशा में इंजीनियरों के पदों पर भर्ती

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत ओडिशा के पंचायती राज और पेयजल विभाग में नियुक्ति की जाएगी.

राजस्थान में 12वीं पास के लिए शानदार नौकरी

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर के 1211 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. स्टेनोग्राफर के पदों पर नौकरी पाने के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अहम खबर आई है. CGPSC ने 20 सितंबर, 2020 को आयोजित होने वाली राज्य वन सेवा (फॉरेस्ट सर्विस) संयुक्त परीक्षा 2020 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है. छत्तीसगढ़ वन सेवा परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि बाद में जारी की जायेगी.

एसएससी सीजीएल टियर -3 परीक्षा 2019 की डेट जारी, यहां से करें चेक

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL Tier-3 Exam 2019 की परीक्षा तारीख घोषित कर दी है. इसकी घोषणा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन के जरिए दी गई है. जो कैंडिडेट्स एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2019 के टियर -3 के लिए सफल घोषित किये गए हैं. वे परीक्षा तिथि संबंधी सूचना आयोग की साईट से चेक कर सकते हैं.

UPPSC ने मांगे कैंडिडेट्स से तीन जिलों के आप्शन

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन {UPPSC} ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा एवं सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी परीक्षा, 2020 विज्ञापन संख्या–ए-1/ई-1/2020 दिनांक-21-04-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से UP PCS Prelims परीक्षा के लिए तीन जिलों का विकल्प मांगा है.

1 सितंबर से होने वाले UPSSSC जूनियर असिस्टेंट का इंटरव्यू स्थगित, ये है नई तारीख

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जूनियर (कनिष्ठ) सहायक (विशेष चयन) प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के टाइपिंग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अगले चरण यानी कि इंटरव्यू की परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है. यूपीएसएसएससी ने इंटरव्यू के शेड्यूल में यह बदलाव आयोग कार्यालय के कैम्पस में स्थान की सीमित उपलब्धता को देखते हुए किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola