Sarkari Naukri 2020, JEE Mains 2020 Result Updates : 24 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, रांची के दयाल व धनबाद की अनुष्का बने स्टेट टॉपर
Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, SarkariResults.com, Railway Jobs, RRB NTPC Exam Date, UGC Guidelines 2020, Bihar, Delhi Police Recruitment, JEE Mains 2020 Result LIVE Updates : सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए कई सरकारी विभागों द्वारा नियुक्तियां निकाली गई हैं. इसके अलावा रेलवे, बैंकिंग और एसएससी द्वारा भी कई विभाग भी सरकारी नौकरी करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं. युवाओं के लिए नौकरी संबंधित परेशानी को कम करने के लिए हम आपकी मदद कर रहे हैं. जो युवा बैंक, रेलवे, पुलिस, आर्मी सहित किसी भी तरह की छोटी-बड़ी नौकरी यहां खोज रहे हैं, वे यहां पर सारी जानकारी एक साथ पा सकते हैं.
बोले टॉपर
जेईई मेन एग्जाम 2020 के रिजल्ट में 14वां स्थान हासिल करने वाले अखिल जैन ने बताया कि वे जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद ही वे आगे की योजना पर काम करेंगे. जैन ने आगे बताया कि वे अपने घर में पहला इंजीनियरिंग के छात्र हैं.
काउंसलिंगकी ये है व्यवस्था
बता दें कि पास हुए स्टूडेंट्स का काउंसलिंग josaa.nic.in पर होगा.यहां छात्रों के लिए सात राउंड का मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा. काउंसलिंग के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज का आवंटन किया जाएगा.
जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम
इंजीनियरिंग एंट्रेंस ‘जेईई मेन 2020 का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिजल्ट की घोषणा की. इंजीनियरिंग, आर्कीटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस एंट्रेंस टेस्ट में इस साल करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. छात्र अपना रिजल्ट, स्कोर कार्ड, कटऑफ jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

जेइइ मेन रिजल्ट : दयाल व अनुष्का स्टेट टॉपर
जेइइ मेन के परिणाम में रांची के दयाल कुमार 99.99 परसेंटाइल के साथ लड़कों में व धनबाद की अनुष्का 99.97 परसेंटाइल के साथ छात्राओं में स्टेट टॉपर बने हैं. यह प्रवेश परीक्षा कोरोना के कारण दो बार टली और अंतत: सितंबर के पहले सप्ताह में हुई. सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं.
8.58 लाख छात्रों ने कराया था पंजीकरण
जेईई की मुख्य परीक्षा एक से छह सितंबर के बीच हुई थी. आइआइटी, एनआइटी और केन्द्र सरकार से वित्तपोषित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 8.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से करीब 74 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी.
जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित
इंजीनियरिंग एंट्रेंस ‘जेईई मेन 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 24 छात्रों को मिला 100 परसेंटाइल. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रिजल्ट की घोषणा शुक्रवार देर रात को की. इंजीनियरिंग, आर्कीटेक्चर और प्लानिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले राष्ट्रीय स्तर के इस एंट्रेंस टेस्ट में इस साल करीब 6 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. कोरोना संकट के कारण देशभर में हुए तमाम विरोध के बीच 1 सितंबर से 6 सितंबर तक परीक्षा आयोजित हुई थी. छात्र अपना रिजल्ट, स्कोर कार्ड, कटऑफ jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए