ePaper

Sarkari Naukri : इंडियन एयरफोर्स में 10वीं पास के लिए वैकेंसी जारी, ऑफलाइन मोड में आवेदन शुरू

Updated at : 17 Aug 2024 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri : इंडियन एयरफोर्स में 10वीं पास के लिए वैकेंसी जारी, ऑफलाइन मोड में आवेदन शुरू

इंडियन एयरफोर्स में 10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी जारी. आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए शून्य. फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2024 निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स की ओर से नॉन – कॉम्बैटेंट की रिक्त पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है.

इंडियन एयरफोर्स (Indian Airforce)

इंडियन एयरफोर्स में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि, इंडियन एयरफोर्स ने नॉन-कॉम्बैटेंट ( अग्निवीर-वायु हाउसकीपिंग व हॉस्पिटैलिटी) के भर्ती हेतु अधिसूचना जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त से लेकर 02 सितंबर तक जारी रहेगी. योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2024 तय किया गया है.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

योग्यता – 10वीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

आयु सीमा – आवेदक का उम्र 21 वर्ष निर्धारित किया गया है. उम्र की गणना 02 जुलाई 2007 से 02 जनवरी 2024 से किया जाएगा. साथ ही उम्मीदवार को अविवाहित होना चाहिए.

सिलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता
  • स्ट्रीम सूटेबिलिटी
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

ऑफलाइन मोड में आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जाएगा. जिसके लिए उम्मीदवार को संबंधित वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म में मांगे गए सभी डिटेल्स को सावधानीपूर्वक भरकर इंडियन एयरफोर्स के वेबसाइट पर दिए गए पते पर प्रकाशित तिथि के पहले भेजना होगा.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

also read- HSSC : हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

also read- ITBP Recruitment 2024 : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल की पदों के लिए आवेदन शुरू

also read- JSSC : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

also read- SARKARI NAUKRI : बोर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola