ePaper

Sarkari Naukri : रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

Updated at : 20 Aug 2024 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways

Indian Railways

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए कुल 1375 वैकेंसी जारी किया गया है.

विज्ञापन

रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार खबर को अंत तक जरुर पढें.

विस्तार में

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि रेलवे की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं वे संबंधित वेबसाइट के माध्यम से 16 सितंबर से पहले आवेदन कर लें. आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 निर्धारित किया गया है.

पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं. उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है. साथ ही आवेदक संबंधित क्षेत्र में आईटीआई किया होना चाहिए.

आवेदक का उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार नियम अनुसार आयु में छूट प्रदान किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दिया जाता है कि अपने सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम में आवेदन शुल्क जमा करें.

वर्गआवेदन शुल्क
जनरल500 रुपये
ओबीसी500 रुपये
ईडब्ल्यूएस 500 रुपये
एससी250 रुपये
एसटी , अन्य 250 रुपये

आवेदन कैसे करें-

  • 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  • 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

और पढ़ें – ITBP Recruitment 2024 : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में कांस्टेबल की पदों के लिए आवेदन शुरू

और पढ़ें – Career tips : ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स कर फिल्म इंडस्ट्री समेत अनेक कंपनियों में काम कर पा सकते हैं अच्छी सैलरी

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola