Sarkari Naukri 2022 LIVE: असिस्टेंट इंजीनियर समेत इन पदों पर वैकेंसी, सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट जानें
Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा ज्यादातर युवाओं को रहता है. यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. हां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं
Rajasthan PTI Exam Date: 25 सितंबर को होगी परीक्षा
राजस्थान पीटीआई 2022 परीक्षा कब 25 सितंबर को होगी. इसकी सूचना बोर्ड ने दे दी है. इसके लिए आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नोटिस जारी किया गया है.
RSMSSB: फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
राजस्थान में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है. इस सरकारी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान सबॉर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड यानी RSMSSB द्वारा किया जा रहा है.
राजस्ठान पब्लिक सर्विस कमीशन: आवेदन 29 अगस्त से
वेबसाइट पर पोस्ट वाइज एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भी चेक कर सकते हैं. एप्लिकेशन प्रोसेस की शुरुआत 29 अगस्त से होगी, जो 27 सितंबर तक चलेगी.
राजस्ठान पब्लिक सर्विस कमीशन: ऑनलाइन करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Sarkari Result 2022: राजस्ठान पब्लिक सर्विस कमीशन ने निकाली वैकेंसी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर, रेवेन्यू ऑफिसर और एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के 118 पदों पर वैकेंसी निकाली है.
Sarkari Result 2022 Live – कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियां
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश सरकार जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के पुलिस विभाग के कांस्टेबल व फायरमैन के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा. हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए