Sarkari Naukri 2022 LIVE Updates: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली हैं भर्तियां, जानें कैसे करें आवेदन
Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification, Rajasthan Police Constable Result, REET Answer Key 2022 LIVE : सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले लोगें के लिए हम सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग
MPPEB में ऐसे कर सकते हैं आवेदन
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ग्रुप 3 के तहत सहायक अभियंता, कार्टोग्राफर, टाइमकीपर और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के आवेदन मांगे गये हैं. आप peb.mp.gov.in पर आवेदन दे सकते हैं और इससे जुड़े सभी निर्देश यहां देख सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2022 है. उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है.
Sarkari Naukri 2022- खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2022: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसमें प्रिवेंटिव मेडिसिन पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरीज एंड फूड (स्वास्थ्य) प्रशासन संस्थान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है. आप इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर आवेदन दे सकते हैं. अंतिम तिथि 26 अगस्त है.
DSSSB में 547 पदों पर भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (लेखा) के लिए 547 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है. सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है. इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त तक आवेदन कर पायेंगे. आप dsssb.delhi.gov.in लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Naukri 2022- क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है. एसबीआई के विभिन्न ब्रांचों में क्लर्क की भर्ती की जायेगी. योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbo.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसमें योग्यता को लेकर भी डिटेल में जानकारी दी गई हैं.
Sarkari Naukri 2022- कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध खाली पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्टेनोग्राफर पद के आवेदन 5 सितंबर 2022 तक स्वीकार किये जायेंगे.
Sarkari Naukri 2022- BSF कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए आवेदन
BSF कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गये हैं. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम उम्र 25 होनी चाहिए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए